IPL Auction: प्रीति जिंटा ने की बड़ी गलती, आईपीएल नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी का किया 'अपमान', टीम ने दी सफाई
जो फ्रेंचाइजी नीलामी रूम में होते हैं उनके लैपटॉप स्क्रीन पर खिलाड़ियों की पूरी सूची होती है। सभी फ्रेंचाइजी नीलामी रुम में पहुंचने से पहले अपना होमवर्क करती हैं। विश्लेषण करती हैं कि उन्हें किन खिलाड़ियों को खरीदना है, जिनमें कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब शशांक का नाम सामने आया तो प्रीति जिंटा ने अपनी टीम से उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करने के बाद पैडल उठाया। शशांक जल्दी ही बिक गए क्योंकि किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह बेस प्राइस 20 लाख रुपये में पंजाब किंग्स की टीम के साथ जुड़ गए। जब नीलामीकर्ता मल्लिका खिलाड़ियों के अगले सेट की ओर बढ़ीं, जिसमें पहला नाम तनय त्यागराजन का था, तब पंजाब को अपनी गलती का एहसास हुआ।
मल्लिका सागर ने क्या कहा?
पंजाब किंग्स की टेबल पर बैठीं प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और अन्य लोगों को ध्यान आया कि कि उन्होंने शशांक को कोई अन्य खिलाड़ी समझ लिया है। मल्लिका ने पूछा, "यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते? हम शशांक सिंह की बात कर रहे हैं। हथौड़ा नीचे आ चुका है। खिलाड़ी नंबर 236 और 237 दोनों आपके पास गए।" वाडिया इस बिक्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं और कहा कि हथौड़ा नीचे आ गया है। पंजाब किंग्स शशांक को नहीं चाहती थी, लेकिन उन्हें अपने रोस्टर में शामिल करना पड़ा। शशांक अगर यह ऑक्शन देखे होंगे, तो उन पर क्या बीत रही होगी यह वही जानते हैं। यह थोड़ा शर्मनाक था। दरअसल, प्रीति जिंटा की टीम 19 वर्षीय शशांक सिंह को खरीदना चाहती थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने 32 वर्षीय शशांक सिंह को खरीद लिया।
Fantastic scenes here as the notoriously inept Punjab Kings manage to not only purchase a player they didn’t want, (Shashank Singh), they also admit to this in front of literally everyone. Singh we can guess is sat at home wondering whether to show up in March. #IPLAuction #pbks pic.twitter.com/PtLQv9t07H
— Punjab Kings UK🇬🇧👑 (@PunjabKingsUK) December 19, 2023
पंजाब किंग्स ने दी सफाई
पंजाब किंग्स ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि पंजाब किंग्स यह स्पष्ट करना चाहेगा कि शशांक सिंह हमेशा हमारी सूची में थे। एक ही नाम के दो खिलाड़ियों के सूची में होने के कारण भ्रम की स्थिति थी। हमें उन्हें टीम में पाकर खुश हैं। हमारी सफलता में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा।
🚨 Official Update 🚨
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) December 20, 2023
Punjab Kings would like to clarify that Shashank Singh was always on our target list. The confusion was due to 2 players of the same name being on the list. We are delighted to have him onboard and see him contribute to our success.
फ्रेंचाइजियों के पास होते हैं रोस्टर
जो फ्रेंचाइजी नीलामी रूम में होते हैं उनके लैपटॉप स्क्रीन पर खिलाड़ियों की पूरी सूची होती है। सभी फ्रेंचाइजी नीलामी रुम में पहुंचने से पहले अपना होमवर्क करती हैं। विश्लेषण करती हैं कि उन्हें किन खिलाड़ियों को खरीदना है, जिनमें कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और उनकी टीम ने नीलामी टेबल पर गलती कर दी क्योंकि उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह को कोई और समझ लिया। जब तक वो गलती को सुधार पाते, खिलाड़ी बिक चुका था।
रिटेन किए गए: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कवेरप्पा, शिवम सिंह।
नीलामी में खरीदा: हर्षल पटेल (11.75 करोड़ रुपये), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़ रुपये), आशुतोष शर्मा (20 लाख रुपये), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख रुपये), शशांक सिंह (20 लाख रुपये), तनय त्यागराजन (20 लाख रुपये), प्रिंस चौधरी (20 लाख रुपये), राइली रूसो (8 करोड़ रुपये)।