फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RCB vs PBKS Virat Kohli antics in Video with Anushka Sharma after the match video goes viral

IPL 2024: पंजाब के खिलाफ जीत के बाद कोहली ने अनुष्का को मिलाया वीडियो कॉल, वामिका से भी बात की, वीडियो वायरल

Tue, 26 Mar 2024 10:13 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी शानदार बल्लेबाजी करते हैं और ऐसा ही कुछ पंजाब किंग्स के खिलाफ भी देखने मिला। कोहली ने आरसीबी के होम ग्राउंड पर फैंस को निराश नहीं किया और अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के भी जड़े।

विज्ञापन
IPL 2024: RCB vs PBKS Virat Kohli antics in Video with Anushka Sharma after the match video goes viral
विराट कोहली - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए आईपीएल 2024 के मैच में 77 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली की बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी शानदार बल्लेबाजी करते हैं और ऐसा ही कुछ पंजाब किंग्स के खिलाफ भी देखने मिला। कोहली ने आरसीबी के होम ग्राउंड पर फैंस को निराश नहीं किया और अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के भी जड़े। आरसीबी ने यह मुकाबला चार गेंद शेष रहते अपने नाम किया। कोहली मैदान पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कोहली व्यस्त होने के बावजूद अपने परिवार के साथ जुड़े रहते हैं। ऐसा ही नजर सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी देखने मिला। कोहली ने पंजाब के खिलाफ जीत के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल लगाया और अपनी बेटी वामिका से भी बात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


फैंस को पसंद आया कोहली का अंदाज
मैच के बाद कोहली फोन पर वीडियो कॉल करते नजर आए। इस दौरान वह काफी हंसकर बात करते दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर कोहली का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने अंदाज लगाया कि कोहली अनुष्का और बेटी से बात कर रहे होंगे। फैंस को कोहली का यह अंदाज बहुत पसंद आया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने के ब्रेक के बाद की थी वापसी
कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण दो महीने से मैदान से बाहर थे। कोहली ने इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। सीरीज के दौरान कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बेटे के जन्म की जानकारी साझा की थी। कोहली इसी कारण लंदन में थे और आईपीएल 2024 का सीजन शुरू होने से कुछ दिन पहले ही भारत लौटे थे। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए 17वें सीजन के पहले मैच से मैदान पर वापसी की थी। 


कोहली ने जड़ा पचासा
पंजाब द्वारा दिए गए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी हुई थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। कगिसो रबाडा ने कप्तान को तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। हालांकि कोहली मैदान पर डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक जड़ा। कोहली चेन्नई में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन उन्होंने आरसीबी के होम ग्राउंड पर अपना जलवा बिखेरा। इस मैच में भाग्य ने भी कोहली का साथ दिया और वह पारी की दूसरी गेंद पर खाता खोले बिना आउट होने से बचे। 

मैच फिनिश नहीं कर पाने का मलाल
कोहली ने कहा कि उन्हें मैच फिनिश नहीं कर पाने का मलाल है। मैच के बाद कोहली ने कहा, मैंने टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन विकेट गिरने पर आपको परिस्थितियों के अनुसार खेलना होता है। यह पिच आमतौर पर चिन्नास्वामी में जैसी पिच देखने मिलती है वैसी नहीं थी। मैं समझ गया था कि मुझे सही शॉट खेलने होंगे। यहां लीक से हटकर खेलना सही नहीं रहेगा। हालांकि मुझे इस बात का मलाल है कि मैं मैच फिनिश नहीं कर सका। दो महीने के बाद किसी टूर्नामेंट में खेलना आसान नहीं होता और मेरी शुरुआत खराब नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed