{"_id":"6602a95480b0f3624d0c376a","slug":"ipl-2024-rcb-vs-pbks-virat-kohli-explain-how-he-spent-time-with-family-during-two-months-break-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: कोहली ने बताया दो महीने तक ब्रेक के दौरान कहां बिताया समय, किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: कोहली ने बताया दो महीने तक ब्रेक के दौरान कहां बिताया समय, किए चौंकाने वाले खुलासे
Tue, 26 Mar 2024 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Mar 2024 04:24 PM IST
सार
कोहली अपने बेटे के जन्म से पहले ही परिवार के साथ समय बिता रहे थे। कोहली आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने करीब दो महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है। कोहली इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर थे। कोहली को लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान ही कोहली दूसरी बार पिता बने थे। कोहली अपने बेटे के जन्म से पहले ही परिवार के साथ समय बिता रहे थे। कोहली आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था।
'हम ऐसी जगह थे जहां हमें कोई जानता नहीं था'
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने कहा, हम भारत में नहीं थे। हम ऐसी जगह थे जहां लोग हमें जानते भी नहीं थे। मैं बस अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता था और दो महीने तक सामान्य जीवन जीना चाहता था। बस अपने लिए और अपने परिवार के लिए। यह मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। जाहिर है कि दो बच्चों के बाद चीजें पूरी तरह से अलग हो जाती हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला इसके लिए मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं। यह एक अलग अनुभव है कि आप सड़क पर चल रहे हों और सामने से आ रहा व्यक्ति आपको नहीं पहचाने। मैं यह वादा उनसे किया था।
कोहली के लिए परिवार से बढ़कर कुछ नहीं
कोहली उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कोहली के लिए क्रिकेट काफी मायने रखता है, लेकिन साथ ही वह अपने परिवार को भी प्राथमिकता देते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के कारण ही कोहली दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। पंजाब के खिलाफ मैच के बाद भी यह देखने मिला कि कोहली एक पल भी अपने परिवार को खुद से दूर नहीं करना चाहते हैं। मैच के कारण खिलाड़ी लंबे समय तक घरवालों से बात नहीं कर पाते, इसलिए मैच खत्म होने के तुरंत बाद कोहली ने अनुष्का को वीडियो कॉल किया। इस दौरान वह काफी हंसकर बात करते दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर कोहली का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने अंदाज लगाया कि कोहली अनुष्का और बेटी से बात कर रहे होंगे। फैंस को कोहली का यह अंदाज बहुत पसंद आया।