{"_id":"6819f5923326d52a830d7a21","slug":"ipl-2025-rohit-sharma-to-complete-7000-runs-join-virat-kohli-in-an-elite-list-check-stats-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 79 रन बनाते ही रोहित शर्मा बना लेंगे बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 79 रन बनाते ही रोहित शर्मा बना लेंगे बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
Tue, 06 May 2025 05:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 06 May 2025 05:12 PM IST
सार
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह 79 रन बनाते ही आईपीएल में 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज होंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हिटमैन 79 रन बनाते ही विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ पांच बार की विजेता टीम अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में 7000 रन पूरे कर सकते हैं रोहित
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह 79 रन बनाते ही आईपीएल में 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज होंगे। हिटमैन ने पिछली चार पारियों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फॉर्म में वापसी करने में कामयाब हुए रोहित
दाएं हाथ के बल्लेबाज की सत्र में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। हालांकि, चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 45 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की और टीम को नौ विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब तक खेले 10 मैचों में रोहित ने 293 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। 38 वर्षीय बल्लेबाज के नाम आईपीएल में 262 पारियों में 6921 रन दर्ज हैं। इनमें दो शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।

- फोटो : IPL/BCCI/ANI
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन सकते हैं रोहित
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में रोहित एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने से वह महज तीन कदम दूर हैं यानी उन्हें सिर्फ तीन छक्के और लगाने हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का नाम क्रिस गेल है, जिन्होंने 141 पारियों में 357 छक्के ठोके हैं। वहीं, रोहित के नाम 262 पारियों में 297 छक्के दर्ज हैं।