फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Virat Kohli got emotional as soon as victory was confirmedfirst trophy in his name after 17 season

IPL 2025: जीत तय होते ही भावुक हुए विराट कोहली, 18वें सत्र में आरसीबी ने अपने नाम की पहली आईपीएल ट्रॉफी; Video

Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
सार

आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत लिया। रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने पंजाब को छह रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीत लिया। आरसीबी की जीत के साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली भावुक हो गए। 

विज्ञापन
IPL 2025: Virat Kohli got emotional as soon as victory was confirmedfirst trophy in his name after 17 season
विराट कोहली - फोटो : PTI
loader

विस्तार

आरसीबी ने छह रन से जीता मैच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के 18वें सत्र का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी ने छह रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपना पहला खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: Virat Kohli got emotional as soon as victory was confirmedfirst trophy in his name after 17 season
विराट कोहली - फोटो : Starsports (screengrab)
खिताब जीतते ही भावुक हुए कोहली
खिताब जीतते ही आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली भावुक हो गए। उनकी आंख में जीत के आंसू थे। जीतने के बाद कोहली ने सबसे पहले अपने साथी खिलाड़ियों को गले लगाया और जीत का जश्न मनाया। इसके बाद कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से मिले और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने अपने पूर्व साथी और खास दोस्त एबी डिविलियर्स को भी जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed