{"_id":"69dd07ba4721ced04d0283df","slug":"ipl-2026-abhishek-sharma-holds-the-unwanted-record-for-most-dismissals-in-a-duck-calendar-year-in-t20-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR: अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार खाता खोले बिना हुए आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR: अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार खाता खोले बिना हुए आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हो गए। अभिषेक के नाम इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में खाता खोले बगैर आउट हो गए। इसी के साथ अभिषेक टी20 प्रारूप में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में अब तक 18 टी20 पारियां खेली हैं। इस दौरान सात बार वह शून्य पर पवेलियन लौटे हैं। टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और संजू सैमसन संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।
Trending Videos
पहली गेंद पर आउट होने वाले हैदराबाद के दूसरे बल्लेबाज
रोहित शर्मा साल 2018 में खेली गईं 32 टी20 पारियों में छह बार शून्य पर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन साल 2024 में 32 टी20 पारियों के दौरान अपना खाता नहीं खोल सके थे। गुरकीरत सिंह मान साल 2013 में 19 पारियां खेलते हुए पांच बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे थे। सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा अपना विकेट जोफ्रा आर्चर को दे बैठे। इसी के साथ अभिषेक आईपीएल मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन साल 2018 में क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए थे।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों ही टीमें दो-दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी हैं। ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा के साथ यह मैच खेल रही है।
दूसरी ओर, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे के साथ इस मुकाबले में उतरी है।