IPL 2026: अर्शदीप सिंह पर लगा नस्लीय टिप्पणी का आरोप, तिलक वर्मा के साथ वायरल वीडियो पर हुआ विवाद; जानिए मामला
अर्शदीप सिंह का तिलक वर्मा के साथ मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें 'अंधेरे' जैसी टिप्पणी को लेकर उन्हें ट्रोलिंग और नस्लीय टिप्पणी के आरोपों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल वीडियो में अर्शदीप स्नैपचैट पर तिलक वर्मा के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तिलक को कथित तौर पर 'अंधेरे' कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में तिलक को सनस्क्रीन लगाने की सलाह भी दी। वीडियो में मौजूद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर को अर्शदीप ने पंजाब का असली नूर बताया। 'नूर' शब्द का अर्थ रोशनी होता है। इस पर नमन धीर ने तिलक को इस शब्द का मतलब समझाया, जिसके जवाब में तिलक ने कहा कि वह पहले से ही सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल हल्का-फुल्का और दोस्ताना नजर आया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अर्शदीप की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया।
Arshdeep Singh looked straight at Tilak Varma and said:
— PitchTalks (@ThePitchTalks) May 14, 2026
“Oye Andhere, sunscreen lagaaya?”
The pain and discomfort on Tilak’s face said it all, He was visibly hurt and NOT impressed at all.
How can a “joke” cut so deep? This wasn’t banter, it was pure racial shade 😔 pic.twitter.com/86BbYv8wI9
Tilak was passing by
— ` (@worshipVK) May 14, 2026
Arshdeep - Oye andhere (called him black)
Tilak - felt awkward
Arshdeep - sunscreen lagaya kar(put some sunscreen)
As, sunscreen protects from getting tanned(black)**
Tilak - I use foxtale one(took it as a joke)
Arshdeep pointed towards naman dhir**… pic.twitter.com/J8SYKj6w8m
?? oye andhere pic.twitter.com/iR9Z8DZxs0
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) May 14, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने अर्शदीप सिंह की आलोचना की। कुछ लोगों ने इसे 'रंगभेदी मजाक' बताया, जबकि कुछ ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं।
अर्शदीप सिंह अपनी सोशल मीडिया मौजूदगी और व्लॉगिंग के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर खिलाड़ियों के साथ मजाकिया वीडियो और ड्रेसिंग रूम कंटेंट साझा करते रहते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी की सोशल मीडिया गतिविधि विवाद का कारण बनी हो। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बीसीसीआई ने आईपीएल से जुड़े खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के लिए सोशल मीडिया और ऑफ-फील्ड व्यवहार को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन दिशानिर्देशों में सोशल मीडिया पोस्ट, होटल प्रोटोकॉल, गेस्ट एंट्री, एंटी-करप्शन नियमों और सार्वजनिक आचरण जैसे विषय शामिल बताए गए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के साथ नई गाइडलाइंस को लेकर बैठक भी कर सकता है। खिलाड़ियों से नियमों के पालन को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की भी संभावना जताई गई है। फिलहाल अर्शदीप सिंह या उनकी टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।