फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Delhi Capitals Opener KL Rahul completes 200 sixes as an Opener in IPL know records and stats

IPL 2026: केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ विशेष रिकॉर्ड, अब तक रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा; जानें उपलब्धि

Sat, 02 May 2026 02:44 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 02 May 2026 02:44 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला मौजूदा आईपीएल सीजन में जमकर बोल रहा है। राहुल ने इस दौरान एक विशेष उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
IPL 2026: Delhi Capitals Opener KL Rahul completes 200 sixes as an Opener in IPL know records and stats
केएल राहुल - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। राहुल सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि लंबे-लंबे छक्के और दर्शनीय चौके भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर में राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए। इस दौरान राहुल के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 
विज्ञापन

राहुल ने बतौर ओपनर पूरे किए 200 छक्के 
केएल राहुल आईपीएल में बतौर ओपनर 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने बतौर ओपनर आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के नाम ओपनिंग करते हुए 201 छक्के हो गए हैं, जबकि विराट कोहली ने 192 और रोहित शर्मा ने 148 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन 143 छक्के लगाकर भारतीय ओपनरों में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, आईपीएल में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के लगाने वाली ओवरऑल सूची में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल (326 छक्के) पहले और डेविड वॉर्नर (210 छक्के) दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल का आईपीएल करियर 
राहुल ने आईपीएल 2026 के नौ मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ 433 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 छक्के और 42 चौके निकले हैं। राहुल ने इसी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों पर नौ छक्कों और 16 चौकों की मदद से नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। वहीं, आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। केएल राहुल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ओपनिंग के अलावा मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। 2013 से अब तक खेले कुल 154 मैचों की 145 पारियों में छह शतक और 43 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने कुल 5655 रन बनाए हैं। इस दौरान 232 छक्के और 494 चौके उनके बल्ले से निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed