सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 KKR vs MI Result: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update

KKR vs MI: मुंबई पर जीत के बाद तालिका में छठे स्थान पर पहुंची कोलकाता, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 21 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सार

केकेआर ने मुंबई को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने छह विकेट खोकर 148 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है।

IPL 2026 KKR vs MI Result: Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Points Table Update
कोलकाता ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। बुधवार को ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Trending Videos

छठे स्थान पर पहुंची कोलकाता
इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में 13 अंक हो गए और नेट रन रेट +0.011 हो गया है। अब केकेआर को उनका आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। कोलकाता ने इस जीत के दम पर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
गुजरात टाइटंस  (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद  (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13 4 9 0 8 -0.702
विज्ञापन

मुंबई की पारी
मुंबई ने 41 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए थे। जब पारी के आठ ओवर पूरे हो गए थे, बारिश ने दखल दिया, लेकिन ब्रेक के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं की गई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

कॉर्बिन बॉश ने दीपक चाहर के साथ आठवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। बॉश 18 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट निकाला।

केकेआर की पारी
इसके जवाब में केकेआर ने पहले ही ओवर में फिन एलन (8) का विकेट गंवा दिया। यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मनीष पांडे के साथ 28 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। रहाणे 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद कैमरन ग्रीन (4) भी पवेलियन लौट गए। टीम ने 7.1 ओवरों में 54 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से रोवमैन पॉवेल ने मनीष पांडे के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

मनीष 33 गेंदों में छह चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 30 रन की दरकार थी। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पॉवेल कैच आउट हुए। उन्होंने 40 रन बनाए। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह (9) और अनुकूल रॉय (4) ने नाबाद पारी खेलते हुए टीम को सात गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। दीपक चाहर, गजनफर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed