सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Updat

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयरथ, प्रफुल्ल और साकिब ने बरपाया कहर; मैच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार

ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया।

IPL 2026 SRH vs RR Result: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Updat
प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उनके लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली।
Trending Videos

हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ
इस हार के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया। पांच में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि पांच में से दो मैच जीतकर हैदराबाद चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद की पारी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था। इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला। ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ 39 गेंदों में 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

कप्तान ईशान 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्लासेन ने 40 रन की पारी खेली। नितीश रेड्डी ने 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट हासिल किया।

राजस्थान की पारी
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट निकालकर आरआर को संकट में डाल दिया। दूसरे ओवर में टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी खो दिया। अगले ओवर में कप्तान रियान पराग (0) भी चलते बने। आलम ये था कि टीम 3 ओवरों की समाप्ति तक महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया था, लेकिन 127 के स्कोर पर इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से परेशानी में आ गई।

फरेरा 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 45 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 सफलता प्राप्त की। इनके अलावा, ईशान मलिंगा ने 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed