{"_id":"6887a86eaff2c683fd0b3d79","slug":"ipl-virat-kohli-was-set-to-be-sacked-as-rcb-captain-in-2019-reveals-moeen-ali-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: 'विराट कोहली को हटाया जाना तय था', 2019 में छिनने वाली थी आरसीबी की कप्तानी? पूर्व साथी का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: 'विराट कोहली को हटाया जाना तय था', 2019 में छिनने वाली थी आरसीबी की कप्तानी? पूर्व साथी का खुलासा
Mon, 28 Jul 2025 10:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:12 PM IST
सार
2016 में आरसीबी को फाइनल में पहुंचाने के बाद कोहली अगले सत्र में उस सफलता को दोहराने में नाकाम रहे। टीम लगातार तीन साल प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। आईपीएल 2017 और 2019 में आरसीबी अंक तालिका में निचले स्थान पर रही थी जबकि 2018 में टीम का सफर छठे पायदान पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 2019 की शुरुआत में विराट से कप्तानी छिन सकती थी। बता दें कि, किंग कोहली 2013-2021 तक आरसीबी के कप्तान रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
2019 में छिनने वाली थी कोहली से कप्तानी?
मोईन अली ने अब स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बतौर मु्ख्य कोच गैरी कर्स्टन के कार्यकाल के दौरान पार्थिव पटेल को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया जाना लगभग तय था। विराट कोहली से 2019 में कप्तानी छिन सकती थी। जब मोईन से पूछा गया कि क्या पार्थिव पटेल को आरसीबी की कप्तानी के लिए विचार किया गया था, तो उन्होंने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि वह थे। मुझे पूरा यकीन है कि वह थे। अंतिम वर्ष में जब गैरी कर्स्टन वहां थे - पहले वर्ष के बाद, मेरा मानना है - पार्थिव कप्तान बनने की कतार में थे। उनके पास एक शानदार क्रिकेटिंग दिमाग था। उस समय यही चर्चा थी। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ या यह क्यों नहीं हो पाया, लेकिन मुझे यकीन है कि इस भूमिका के लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया गया था।'

विराट कोहली-रजत पाटीदार
- फोटो : PTI
कोहली के नेतृत्व में आरसीबी ने खेला था 2016 का फाइनल
2016 में आरसीबी को फाइनल में पहुंचाने के बाद कोहली अगले सत्र में उस सफलता को दोहराने में नाकाम रहे। टीम लगातार तीन साल प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। आईपीएल 2017 और 2019 में आरसीबी अंक तालिका में निचले स्थान पर रही थी जबकि 2018 में टीम का सफर छठे पायदान पर समाप्त हुआ था। हालांकि कोहली की बल्लेबाजी टीम के लिए एक मुख्य आधार बनी रही। आरसीबी की 2020 में वापसी हुई और टीम एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंची।

जो कोहली-डुप्लेसिस नहीं कर पाए रजत ने कर दिखाया
आईपीएल 2021 के बाद कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और आरसीबी के नेतृत्व का जिम्मा फाफ डुप्लेसिस को सौंपा गया। टीम ने निरंतरता बनाए रखी। डुप्लेसिस के बाहर होने के बाद टीम की कमान रजत पाटीदार को मिली और उन्होंने टीम को खिताबी जीत दिलाई। कोहली ने 2025 के खिताब जीतने के अभियान में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैदान पर रजत को मेंटर करते हुए अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 15 मैचों में 657 रन बनाए।

पार्थिव पटेल
- फोटो : ANI
गुजरात टाइटंस के मेंटर बने पार्थिव
वहीं, पार्थिव पटेल 2019 सीजन के बाद आईपीएल में नजर नहीं आए। पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने 139 मैचों में 2848 रन बनाकर संन्यास लिया और चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों को खिताब दिलाए। अपनी चतुर क्रिकेटिंग समझ के लिए मशहूर पार्थिव 2025 में गुजरात टाइटंस में मेंटर के तौर पर शामिल हुए।