{"_id":"5d7a16548ebc3e93d228f9b3","slug":"is-dhoni-retiring-virat-kohli-tweet-sparks-ms-dhoni-retirement-speculation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आज संन्यास लेने जा रहे धोनी? विराट ने फोटो शेयर कर याद की 'माही' की वो खास पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या आज संन्यास लेने जा रहे धोनी? विराट ने फोटो शेयर कर याद की 'माही' की वो खास पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 12 Sep 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
धोनी और विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसके बाद से धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं।
Trending Videos
2 of 4
विराट-धोनी
दरअसल, यह फोटो 2016 वर्ल्ड कप का है। उस दौरान यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेला गया था। कोहली ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यह मैच कभी नहीं भूल सकता हूं। वह बेहद खास रात थी, जब इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' इस फोटो में विराट घुटने पर बैठकर जश्न मना रहे हैं और धोनी उनकी ओर बढ़ रहे हैं।
इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 27 मार्च 2016 को मोहाली में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाए। जवाब में भारत ने पांच गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया।
4 of 4
virat and dhoni
बता दें कि इस मैच में कोहली ने 51 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। वहीं धोनी ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 67 रनों की नाबाद साझेदारी हुई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।