फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson Displaces AB As The New World Number One in Tests

AB को लगा झटका, दुनिया को मिला टेस्ट में नया नंबर वन बल्लेबाज

Mon, 21 Dec 2015 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Dec 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson Displaces AB As The New World Number One in Tests

इस बात की उम्मीद कम ही थी कि साल 2015 के जाते-जाते विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को पीछे कर टेस्ट क्रिकेट को एक नया वर्ल्ड नंबर वन बल्लेबाज मिल जाएगा। लेकिन अब जब साल खत्म होने में सिर्फ 2 हफ्ते ही बचे हैं दुनिया को एक नया शीर्ष बल्लेबाज मिल गया है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज केन विलियम्सन दुनिया के नए नंबर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हैमिल्टन में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 108 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर यह हासिल की। यह उनका इस साल का पांचवां शतक है।
विज्ञापन


विलियम्सन के लिए यह साल बेहद शानदार रहा और उन्होंने टेस्ट में 90.15 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स हैं जिन्होंने इस साल 76.83 की औसत से बल्लेबाजी की है। विलियम्सन ने इस सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 88 और 71 रनों की पारी खेली जबकि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक रन पर आउट हो गए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक ठोंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए विलियम्सन के पास है 3 वनडे

Kane Williamson Displaces AB As The New World Number One in Tests

हैमिल्टन टेस्ट से पहले केन विलियम्सन टेस्ट रैंकिग में तीसरे पायदान पर थे और उनसे आगे इंग्लैंड के जोए रुट और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक एबी डीविलियर्स बने हुए थे लेकिन दूसरी पारी में लगाए शानदार शतक से वह पहले नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं।

विलियम्सन को न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का उत्तराधिकारी माना जा रहा है का यह साल गजब का रहा। इस साल उन्होंने टेस्ट में लगाए 5 शतक में 2 ऑस्ट्रेलिया और एक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं। इस साल उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1172 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम की ओर से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने ही कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का तोड़ा। मैकुलम ने पिछले साल 1164 रन बनाए थे।

साल 2015 में लगाए अपने 5 शतकों के साथ ही उनके टेस्ट शतकों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने रॉस टेलर के 13 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जहां तक न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड की बात है तो मार्टिन क्रो ने सर्वाधिक 17 शतक ठोंके थे।

विलियम्सन ने साल में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अब तक 2633 रन बनाए हैं और वह एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें पायदान पर हैं। एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम दर्ज है जिन्होंने 2868 रन बनाए थे। विलियम्सन के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का चांस है क्योंकि इस साल अभी उन्हें 3 वनडे मैच भी खेलना है।

ऑलराउंडर की सूची में नंबर वन पर बने हुए हैं अश्विन

Kane Williamson Displaces AB As The New World Number One in Tests

टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि रविंद्र जडेजा इस सूची में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

अश्विन का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 31.68 है जबकि उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 124 है। वह इस सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से काफी ऊपर बने हुए हैं। बतौर गेंदबाज अश्विन दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज के रूप में बरकरार हैं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं जो नंबर वन बने हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में संपन्न चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अश्विन ने कुल 31 विकेट झटके थे। गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में अश्विन के अलावा जडेजा भी भारतीय गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज में 21 विकेट लेने वाले जडेजा टॉप टेन में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed