सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR coach Brendon McCullum told the reason for his team turn around

आईपीएल 2021: फाइनल जीतने के बाद धोनी ने खुद से पहले कोलकाता के बारे में बात की, कोच मैक्कुलम ने बताई इसकी वजह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद कोलकाता की टीम ने फाइनल में भी जगह बनाई। हालांकि, फाइनल में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा। टीम के कोच ने इस वापसी की वजह बताई है।  

KKR coach Brendon McCullum told the reason for his team turn around
मैक्कुलम ने दूसरे फेज में कोलकाता की सफलता की वजह बताई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2021 खत्म हो चुका है और चेन्नई ने फाइनल मैच में कोलकाता को हराने के बाद चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में जीत के बाद चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के बारे में बात करने से पहले विपक्षी टीम कोलकाता की तारीफ की। इस सीजन के पहले फेज में सात में दो मैच जीतने वाली कोलकाता ने यूएई में 10 में से सात मैच जीते हैं। धोनी भी कोलकाता की इसी वापसी से प्रभावित थे और उन्होंने इस टीम की काफी तारीफ की। कोलकाता के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने बताया है कि कैसे इस टीम ने दूसरे फेज में शानदार वापसी की और भारत के युवा खिलाड़ियों ने इसमें अहम योगदान दिया। 
Trending Videos

क्या बोले धोनी

धोनी ने फाइनल में 27 रनों की शानदार जीत के बाद कहा "इससे पहले कि मैं चेन्नई के बारे में बात करना शुरू करूं, मुझे कोलकाता के बारे में बात करना जरूरी लगता है। आईपीएल के पहले फेज में कोलकाता की टीम जिस स्थान पर थी वहां से वापसी करके फाइनल में पहुंचना वाकई बहुत मुश्किल है। अगर इस साल कोई टीम आईपीएल जीतने की हकदार थी तो मेरी समझ में वह कोलकाता की टीम थी। सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों को इसका क्रेडिट मिलना चाहिए। जब टीम अच्छा नहीं कर रही होती है, तब ऐसी वापसी करना बहुत मुश्किल है। मेरी समझ में ब्रेक से उन्हें काफी फायदा मिला। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्कुलम ने अय्यर गिल और त्रिपाठी को दिया जीत का श्रेय

कोलकाता के प्रमुख कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा कि कोलकाता की किस्मत पलटने में टीम के शुरुआती बल्लेबाजों का योगदान बहुत ज्यादा था। खासकर वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा ने ज्यादा बेहतर तरीके से बल्लेबाजी करके टीम को लगातार मैच जिताए। उन्होंने कहा "मेरा हमेशा मानना रहा है कि विपक्षी टीम को दबाव में जालने के लिए हमें अपने खेल में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। टीम के शुरुआती चार बल्लेबाजों ने वही करके दिखाया। उन्होंने दूसरे फेज में पिच को समझा और उसी के हिसाब से बल्लेबाजी करके लगातार जीत दिलाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed