{"_id":"5f681fd38d93a838c349d310","slug":"kkr-player-pat-cummins-said-glad-don-t-have-to-bowl-brendon-mccullum","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKR में शामिल होने पर कमिंस ने कहा, खुश हूं कि अब मैकुलम को गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR में शामिल होने पर कमिंस ने कहा, खुश हूं कि अब मैकुलम को गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी
Mon, 21 Sep 2020 09:06 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस इस बात से खुश हैं कि उन्हें अब ब्रैंडन मैकुलम को गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि न्यूजीलैंड का यह महान खिलाड़ी अब फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में शामिल है। मैकुलम ने 12 साल पहले आईपीएल के शुरुआती चरण में नाबाद 158 रन की पारी खेलकर धमाल कर दिया था और अब वह केकेआर में मुख्य कोच के तौर पर लौटे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज 2014 के बाद फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटा है।
विज्ञापन
कमिंस ने केकेआर की वेबसाइट से कहा, ‘पहली चीज जिसके लिए मैं उत्साहित हूं वो यह है कि मुझे उन्हें (मैकुलम) गेंदबाजी नहीं करनी होगी। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और अपने कॅरिअर में मैं जितने आक्रामक बल्लेबाजों के सामने खेला हूं, उसमें सबसे ज्यादा खतरनाक हिटर हैं।’ इंग्लैंड में सीमित ओवर की श्रृंखला से लौटकर एकांतवास में रह रहे कमिंस ने कहा कि वह हमेशा न्यूजीलैंड के कप्तान की आक्रामकता के मुरीद रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह मैच की पहली गेंद भी हो सकती है और वह शायद आपके सिर के ऊपर से इसे छक्के के लिए उड़ा दें। इसलिए मैं खुश हूं कि वह मेरी टीम में हैं कोच के तौर पर और मुझे उन्हें गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी। मैं उनकी आक्रामकता का मुरीद हूं।’
विज्ञापन