{"_id":"69d3c90f04936c61ca0d205d","slug":"kkr-vs-pbks-ipl-shah-rukh-khan-arrives-at-eden-gardens-to-boost-kkr-s-morale-discussing-with-venky-mysore-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS: केकेआर टीम का हौसला बढ़ाने ईडेन गार्डेंस पहुंचे शाहरुख खान, वैंकी मैसूर से चर्चा करते आए नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs PBKS: केकेआर टीम का हौसला बढ़ाने ईडेन गार्डेंस पहुंचे शाहरुख खान, वैंकी मैसूर से चर्चा करते आए नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार
केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला देखने बॉलीवुड के अभिनेता और कोलकाता फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान ईडेन गार्डेंस पहुंचे। इस दौरान वह टीम के सीईओ वैंकी मैसूर के साथ चर्चा करते नजर आए।
शाहरुख खान
- फोटो : KKR video Screen Grab
विज्ञापन
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। केकेआर का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। केकेआर के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम ने शुरुआती दो मैच गंवाए हैं। इस बीच, शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं।
Trending Videos
केकेआर की खराब शुरुआत
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत हालांकि, अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए। केकेआर को जैवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में दो झटके दिए। बार्टलेट ने पहले फिन एलेन को आउट किया और फिर कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। मैच में हालांकि बारिश ने खलल डाला और 3.4 ओवर का खेल होने के समय बारिश आ गई जिस कारण मैच को रोकना पड़ा।

Back in his palace 👑💜 pic.twitter.com/6SZefcgkWl
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 6, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण की चोट ने बढ़ाई चिंता
आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही केकेआर को एक और झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं जिस कारण वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, सुनील नरेन को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है क्योंकि वह बीमार हैं। वरुण और नरेन की जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को जगह मिली है।

वैंकी मैसूर से की चर्चा
बारिश के कारण जब मैच रुका था तो शाहरुख खान केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर के साथ गंभीर चर्चा करते नजर आए। केकेआर के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम का अपने होम ग्राउंड पर ये दूसरा ही मुकाबला है। शाहरुख और मैसूर के बीच लगातार बातचीत होती रही जिसने सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान सुहाना भी शाहरुख के साथ मौजूद रहीं।