{"_id":"5ae9b5704f1c1b87648b560f","slug":"lasith-malinga-got-ultimatum-from-slc-leave-ipl-and-return-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लसिथ मलिंगा को मिला अल्टीमेटम, IPL नहीं छोड़ा तो तबाह होगा करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लसिथ मलिंगा को मिला अल्टीमेटम, IPL नहीं छोड़ा तो तबाह होगा करियर
Wed, 02 May 2018 07:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समेत आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित होने वाले लसिथ मलिंगा के करियर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले IPL 2018 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, बाद में प्रेंचाइजी ने टीम का बॉलिंग मेंटर बना दिया। अब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बॉलर को साफ शब्दों में IPL छोड़कर श्रीलंका लौटने की हिदायत दे दी गई है। जानिए आखिर क्या है मामला?
2 of 4
पिछले साल सितंबर से श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए कोई मैच न खेलने वाले इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज को बोर्ड ने वापस स्वदेश लौटने को कहा है। बोर्ड चाहता है कि मलिंगा घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले, ताकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज और आगामी एशिया कप के लिए खुद को साबित कर सके। हालांकि इसके उलट मलिंगा ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल खत्म होने से पहले श्रीलंका नहीं जाएंगे।
3 of 4
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष थलिंगा सुमथिपाला के मुताबिक, 'चयनकर्ता चाहते हैं कि मलिंगा 50 ओवर और टी-20 फॉर्मेट दोनों खेलें। अगर लसिथ मलिंगा हमारी बात को गंभीरता से नहीं लेते तो आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम में उनका चुना जाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्ले डी सिल्वा की माने तो उनकी ओर से लसिथ को सूचित किया जा चुका है कि इस घरेलू टूर्नामेंट के लिए उनका चयन हो चुका है। यह टूर्नामेंट उनके क्रिकेट करियर के लिहाज से बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दूसरी ओर इस अद्भुत एक्शन वाले गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मलिंगा खुद को दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार बता रहे हैं। मगर उन्होंने घरेलू सीरीज में खेलने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि जल्द ही प्रोटियाज टीम श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां उसे 5 वनडे, एक टी-20 और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।