{"_id":"68ac8b6afd0d4d01a90a30d1","slug":"legendary-indian-batter-sachin-tendulkar-on-who-carry-virat-kohli-and-rohit-sharma-legacy-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar: 'रोहित और कोहली की विरासत को कौन बढ़ाएगा आगे?', प्रशंसक के सवाल पर सचिन ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Tendulkar: 'रोहित और कोहली की विरासत को कौन बढ़ाएगा आगे?', प्रशंसक के सवाल पर सचिन ने दिया ये जवाब
Mon, 25 Aug 2025 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:42 PM IST
सार
कोहली और रोहित लंबे समय तक भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम का हिस्सा थी।
विज्ञापन
रोहित और कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछो) नाम का सत्र चलाया जिससे प्रशंसकों को उनसे सवाल पूछने का मौका मिला। इस सत्र के दौरान सचिन ने अपने क्रिकेट करियर से लेकर भारतीय टीम में मौजूद समय में गठित हो रही चीजों पर अपने विचार साझा किए और फैंस के सवाल का जवाब दिया। इसी दौरान एक प्रशंसक ने सचिन से रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर सवाल किया।
विज्ञापन
एक प्रशंसक ने सचिन से पूछा, 'आपने 2010 के दौरान कहा था कि रोहित और कोहली आपकी विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। अब आपको क्या लगता है कि इन दोनों की विरासत को कौन आगे बढाएगा?' इस पर तेंदुलकर ने कहा, हां कोहली और रोहित ने कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित किया है। भारतीय क्रिकेट सही हाथों में है और उन्होंने इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई दावेदार हैं जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं रोहित-कोहली
कोहली और रोहित लंबे समय तक भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम का हिस्सा थी। रोहित और कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है, लेकिन अभी ये दोनों वनडे क्रिकेट में खेलते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित और कोहली की नजरें 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आ सकते हैं रोहित-कोहली
रोहित और कोहली ने भारत के लिए आखिरी मैच इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। यह दोनों स्टार बल्लेबाज अब 19 से 25 अक्तूबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। रोहित और कोहली ने वनडे टीम में वापसी से पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रोहित और कोहली के वनडे प्रारूप से भी संन्यास लेने की खबरें चलती रहती हैं और हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया था।