{"_id":"6843123649f35a88380d50cd","slug":"michael-clarke-believes-virat-kohli-could-come-out-of-retirement-if-india-suffer-defeat-in-england-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: वाकई टेस्ट संन्यास के फैसले से पलटेंगे विराट कोहली? माइकल क्लार्क ने दिया अजीब तर्क; बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: वाकई टेस्ट संन्यास के फैसले से पलटेंगे विराट कोहली? माइकल क्लार्क ने दिया अजीब तर्क; बताई वजह
Fri, 06 Jun 2025 09:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:37 PM IST
सार
कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने हाल ही में आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को सर्वोपरि बताया था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ता है तो विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने का अपना फैसला पलट सकते हैं। कोहली ने हाल ही में लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले और 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए जिसमें 30 शतक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रोहित-कोहली के बिना इंग्लैंड दौरे पर गई है टीम
कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने हाल ही में आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को सर्वोपरि बताया था। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारत इस दौरे पर कोहली और रोहित शर्मा के बिना गया है। कोहली से पहले रोहित ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।

क्लार्क ने ब्योंड23 क्रिकेट के पॉडकास्ट में कहा, मुझे ऐसा लगता है। अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली या टीम इंडिया ने ये सीरीज 0-5 के अंतर से गंवाई तो प्रशंसक चाहेंगे कि कोहली संन्यास के फैसले को बदलें और दोबारा से टेस्ट क्रिकेट खेलें। अगर कप्तान, चयनकर्ता और प्रशंसक ऐसा चाहेंगे तो वह वापसी कर सकता है। उसे अभी भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार है। उसके शब्दों में टेस्ट क्रिकेट के लिए उसका जुनून झलकता है।
क्लार्क ने कहा, रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। मुझे लगता है कि किसी भी टीम को उसकी कप्तानी की कमी खलेगी। वह शानदार कप्तान था। कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया। यह बहुत दुखद था। वह चैंपियन है और टेस्ट क्रिकेट को उसकी कमी खलेगी।
बंगलूरू भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई
क्लार्क ने आरसीबी की जीत के जश्न में बंगलुरू में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, किसी को चोटिल होते देखना या जान गंवाते देखना दुखद है। उम्मीद है कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को प्रशंसकों के साथ जश्न मनाना चाहिए। स्टेडियम पूरा भरा भी हो तो भी खिलाड़ियों को उसके भीतर ले जाकर एक चक्कर लगाना चाहिए। यह एक शानदार सत्र का दुखद अंत रहा।