{"_id":"5db402a48ebc3e93c52f17fa","slug":"new-pakistan-captain-babar-azam-wants-to-learn-captaincy-skill-from-virat-kohli-and-kane-williamson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली का फैन निकला यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, करना चाहता है विराट की तरह कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली का फैन निकला यह पाकिस्तानी खिलाड़ी, करना चाहता है विराट की तरह कप्तानी
पाकिस्तान के नवनियुक्त कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। आजम भारतीय कप्तान विराट कोहली को आदर्श मानकर उन्हीं की तरह टीम की कमान संभालना चाहते हैं। युवा बाबर के मुताबिक विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन न सिर्फ खुद अच्छा प्रदर्शन करते हैं बल्कि टीम का नेतृत्व करते हुए अच्छे परिणाम भी देते हैं।
2 of 5
बाबर आजम
- फोटो : ट्विटर
25 वर्षीय बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेलनी है। 3, 5 और 8 नवंबर को होने वाले इन मुकाबलों पहले पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि मैं सिर्फ परिणामों की परवाह किए बगैर खेलने से ज्यादी अपनी टीम के प्रदर्शन में भी सुधार की उम्मीद कर रहा हूं, जैसे केन विलियम्सन और विराट कोहली खुद प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मैच दिलाते हैं।
3 of 5
बाबर आजम
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को लेकर बाबर का मानना है कि हर दौरा कठिन होती है। अतिरिक्त उछाल की वजह से यह टूर हमेशा ही से चुनौतीपूर्ण दौरा रहा है, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी हम जीत के लिए ही जाएंगे। मैंने साल 2012 में अंडर-19 टीम के कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इसके बाद तीन साल पहले वहां का दौरा किया इसलिए मुझे वहां के हालातों का अनुभव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबर आजम
- फोटो : ESPN
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में बाबर फिलहाल दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 की सीरीज में टीम के उपकप्तान थे। सीरीज में वे 43 रन (13, 3 और 27) ही बना सके थे, हालांकि उनका कहना है कि उपकप्तानी की वजह से उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
बाबर आजम
बाबर ने अब तक 21 टेस्ट, 74 वनडे और 33 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान टेस्ट करियर में उन्होंने 35.28 की औसत से 1235, वनडे में 54.17 की औसत से 3359 और टी-20 में 49.61 की औसत से 1290 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।