फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा दूसरा बड़ा झटका, तमीम इकबाल भी हुए टीम से बाहर

Sat, 26 Oct 2019 03:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Oct 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh star opener Tamim iqbal opts out from India tour, Imrul Kayes called up for replacement
तमीम इक़बाल - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश के स्टार ओपनर और अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल आगामी भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इमरुल कायेस को टीम में शामिल किया है।

Bangladesh star opener Tamim iqbal opts out from India tour, Imrul Kayes called up for replacement
तमीम इकबाल - फोटो : getty

दरअसल तमीम की पत्नी गर्भवती हैं और अगले महीने उन्हें बच्चा होने वाला है इसलिए वे कुछ जरुरी मेडिकल टेस्ट के लिए पत्नी के साथ रहेंगे। तमीम की पत्नी को दूसरी बार बच्चा होगा और इस खुशी के मौके पर वे अपनी पत्नी और परिवार के साथ ही रहेंगे। ऐसे में अगले महीने होने वाले भारत दौरे पर उनका आना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि उनकी जगह इमरुल को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि इमरुल टेस्ट सीरीज में भी रहेंगे या नहीं।

Bangladesh star opener Tamim iqbal opts out from India tour, Imrul Kayes called up for replacement
तमीम इकबाल - फोटो : social media

तमीम फिलहाल पसली की चोट से भी जूझ रहे हैं और उसका इलाज करवा रहे हैं, टी-20 सीरीज के लिए भी उनका नाम टीम में रखा गया था, लेकिन उन्होंने बीसीबी को सूचित किया था कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए 22 नवंबर से कोलकाता में दूसरा टेस्ट छोड़ना पड़ सकता है। इसके बाद से उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डिलीवरी की तारीख तक भी हफ्तों तक रहने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh star opener Tamim iqbal opts out from India tour, Imrul Kayes called up for replacement
तमीम इकबाल

इससे पहले तमीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेला था, उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेते हुए त्रिकोणीय सीरीज में भी भाग नहीं लिया था। तमीम भारत दौरे से बाहर होने वाले अब दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले मोहम्मद सैफुद्दीन भी पीठ की चोट की वजह से बाहर हो गए थे और उनकी जगह अभी टीम में किसी आलराउंडर को शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Bangladesh star opener Tamim iqbal opts out from India tour, Imrul Kayes called up for replacement
इंडिया vs बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बांग्लादेश को अगले महीने भारत का दौरा करना है जहां उसे तीन नवंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed