फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार के विरोध में इस देश के लाखों लोग हैं सड़कों पर, हैरान करने वाली है वजह

Sat, 26 Oct 2019 03:42 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 26 Oct 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
chile protests one million people join march for reform
Chile March - फोटो : Social Media

भारत में एक तरफ मंदी और महंगाई के शोर के बाद भी त्योहारों के उल्लास का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया के एक हिस्से में भारी मात्रा में जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन पिछले एक हफ्ते से चल रहा है जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से हो रही है। यूं कहें तो यह प्रदर्शन अब महा आंदोलन का रूप ले चुका है। लेकिन इस महा आंदोलन की शुरुआत एक छोटी सी घोषणा के कारण हुई है।

chile protests one million people join march for reform
Chile March - फोटो : Social Media

बता दें कि सरकार के विरोध में यह आंदोलन चिली में हो रहा है, जिसकी शुरुआत मेट्रो किराए में 30 फीसदी की वृद्धि की घोषणा के कारण हुई है। चिली देश के सैंटियागो में प्रदर्शन करने वालों की भारी भीड़ इक्कट्ठा हुई है। प्रदर्शनकारी आर्थिक सुधारों के साथ-साथ राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे हैं। हिंसक हो चुके इस प्रदर्शन में अभी तक करीब 18 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, चिली की सरकार ने कुछ आर्थिक रियायतों की घोषणाएं की हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी असंतुष्ट हैं।

chile protests one million people join march for reform
Chile March - फोटो : Social Media

चिली के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थान के अनुसार इस प्रर्दशन के कारण देश में होने वाली गिफ्तारियों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। इस संस्थान ने बताया कि अभी तक 2,400 से अधिक लोगों की गिफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं इस हिंसक प्रर्दशन में करीब 500 से अधिक लोग घायल भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chile protests one million people join march for reform
Chile March - फोटो : Social Media

चिली सरकार इस हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण संकट में है। राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरो ने कुछ आर्थिक रियायतों की घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नागरिकों के बुनियादी पेंशन में 20 फीसद की वृद्धि की जाएगी और बिजली शुल्क मुक्त होगी। राष्ट्रपति ने चिकित्सा क्षेत्र में भी एक पैकेज का ऐलना किया लेकिन प्रदर्शनकारी असंतुष्ट हैं। चिली में जारी इस प्रदर्शन पर अब दूसरे देश के शिर्ष नेता भी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
chile protests one million people join march for reform
Chile March - फोटो : Social Media

बता दें कि चिली में यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय पर हो रहा है जब यह देश दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। दिसंबर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन होने वाला है, वहीं संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन भी चिली में करवाने की तैयारी चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed