{"_id":"68287d789ae2483c3006d3e7","slug":"no-virat-kohli-jasprit-bumrah-lasith-malinga-babar-azam-picks-his-world-t20-xi-know-details-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam: बाबर आजम ने चुनी विश्व टी20 एकादश, विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह के अलावा मलिंगा को भी किया नजरअंदाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam: बाबर आजम ने चुनी विश्व टी20 एकादश, विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह के अलावा मलिंगा को भी किया नजरअंदाज
Sat, 17 May 2025 05:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 17 May 2025 05:43 PM IST
सार
बाबर आजम ने विश्व टी20 एकादश का चुनाव किया। चूंकि उन्हें एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ियों को चुनना था, इसलिए पाकिस्तानी स्टार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया और विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने विश्व टी20 इलेवन चुनी है, जिसमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में न ही विराट कोहली को मौका मिला है और न ही जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी इस प्रारूप के बादशाह हैं। इसके अलावा बाबर ने श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी विश्व टी20 इलेवन में शामिल करने लायक नहीं समझा।
विज्ञापन
रोहित और सूर्या को मिली जगह
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की अगुआई कर रहे बाबर आजम ने विश्व टी20 एकादश का चुनाव किया। चूंकि उन्हें एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ियों को चुनना था, इसलिए पाकिस्तानी स्टार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया और विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज कर दिया।

बाबर आजम की विश्व टी20 एकादश
- रोहित शर्मा (भारत)
- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
- फखर जमान (पाकिस्तान)
- सूर्यकुमार यादव (भारत)
- जोस बटलर (इंग्लैंड)
- डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
- मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका)
- राशिद खान (अफगानिस्तान)
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
- मार्क वुड (इंग्लैंड)
मलिंगा को किया नजरअंदाज
हैरानी की बात यह है कि बाबर आजम की विश्व टी20 एकादश में एक भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान स्टार की नजरों में श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी ज्यादा प्रभावी नहीं है। उन्हें इस टीम में शामिल नहीं करने के पीछे यही एक कारण हो सकता है।