पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल हक कई लड़कियों से अफेयर रखने और उन्हें धोखा देने जैसे आरोपों में फंसते नजर आ रहे हैं। कई लड़कियों के साथ उनकी कथित वॉट्सऐप चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
पाक क्रिकेटर की वॉट्सऐप चैट लीक, कई लड़कियों से अफेयर और बेवफाई का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सभी घटनाएं पिछले 6 महीने की बताई जा रही है और इनमें से कुछ बातचीत वर्ल्ड कप के दौरान होने का भी दावा किया जा रहा है। इमाम की कथित वॉट्सऐप चैट के जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं उनमें चार लड़कियों से उनकी बातचीत बताई गई है। हालांकि अमर उजाला डॉट कॉम इनमें से किसी भी स्क्रीनशॉट की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
It was her choice to go meet him in his bedrooms!
Girl did you took permission from social media to be physical with lier ???
This ain't no Harrasment 😡
Idk y they always endsup on social media and trying to be victim for something they did on their own. #Imamulhaq #MeToo pic.twitter.com/7RoEqIh0Ht
रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्विटर यूजर ने वॉट्सऐप चैट लीक किया है और इमाम पर लड़कियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं उनमें इमाम लड़कियों को 'बेबी' कहकर बुलाते और अपने बारे में बता रहे हैं। एक अन्य स्क्रीनशॉट में वह एक लड़की के साथ ब्रेकअप के बारे में बात करते नजर आते हैं।
So apparently Mr. @ImamUlHaq12 was dating 7 to 8 (that we know of) women and kept using them and manipulating them. He kept telling them the whole time how he’s single. Some of the screenshots attached from girl 1: pic.twitter.com/UzIl98ryAw
स्क्रीनशॉट पोस्ट करने वाले का दावा है कि इस मामल में उसके पास काफी तस्वीरें और वीडियो कॉन्टेंट भी हैं और लड़कियों के कहने पर वह इसे पोस्ट कर देगा। इमाम पर एक समय में 8 लड़कियों के साथ अफेयर रखने का आरोप है। इस संबंध में अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या इमाम की तरफ से कोई बयान या सफाई सामने नहीं आई है।