{"_id":"5d3994c68ebc3e6d08069f7e","slug":"rare-nike-shoe-sold-in-3-crore-in-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस 47 साल पुराने जूते की कीमत में ले सकते हैं आप आलीशान घर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस 47 साल पुराने जूते की कीमत में ले सकते हैं आप आलीशान घर
अगर आपको कोई पुराना जूता तोहफे ते तौर पर दे तो भी आप एक बार जरुर सोचेंगे। लेकिन एक बोली में 47 साल पुराना जूता तीन करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। चौंकिए मत ये खबर बिल्कुल सही है। मंगलवार को नाइकी कंपनी के सबसे दुर्लभ जूतों का सेट तीन करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। बता दें कि यह अब तक किसी पुराने जूतों के सेट की सबसे बड़ी बोली है।
2 of 5
- फोटो : social media
इस बोली से पहले बॉस्केटबॉल के महान खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते 1.3 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। बोली में बेचे गए जूतों को नाइकी कपंनी ने 47 साल पहले ओलंपिक ट्रायल के लिए तैयार किया था। इन जूतों को मून शूज का नाम दिया गया था।
3 of 5
- फोटो : social media
यह सार्वजनिक नीलामी न्यूयॉर्क के सोदबी ऑक्शन हाउस में की गई। इन जूतों को 1972 में नाइकी के को-फाउंडर और ट्रैक कोच बिल बोवर्नमन ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
सोदबी के अनुसार इन जूतों के लिए यह ऐतिहासिक बोली कनाडा के निवेशक माइल्स नडाल ने लगाई है। इसके अलावा माइल्स नडाल ने 99 और दुर्लभ जूतों को नीलामी में खरीा। नीलामी ने कुल 100 जोड़ी जूतों के 5.86 करोड़ रुपये की बोली लगाई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
इससे पहले माइकल जॉर्डन के 35 साल पुराने जूतों के लिए 1.3 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई थी। इन जूतों की सार्वजनिक नीलामी 2017 में कैलिफोर्निया में हुई थी। जॉर्डन ने इन जूतों को 1984 ओलिम्पिक के बॉस्केटबॉल फाइनल में पहले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।