{"_id":"5f3cde2bfc7b213d722b5f98","slug":"r-ashwin-said-ms-dhoni-wore-his-jersey-entire-night-shed-few-tears-after-test-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट से संन्यास के बाद धोनी ने रात भर पहन रखी थी सफेद जर्सी, आंखों से छलक रहे थे आंसू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट से संन्यास के बाद धोनी ने रात भर पहन रखी थी सफेद जर्सी, आंखों से छलक रहे थे आंसू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
धोनी और अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद से ही साथी खिलाड़ी उनके साथ गुजारे खास पल और तमाम किस्से साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने धोनी से जुड़ा एक खुलासा किया है। अश्विन ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी की आंखों में आंसू थे और वो पूरी रात सफेद जर्सी पहने रहे थे।
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
अश्विन ने बताया कि मुझे याद है कि साल 2014 में जब वो टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए थे, तब मैं उनके साथ मेलबर्न में मैच बचाने की कोशिश कर रहा था। जब हम वो मैच हार गए, तो उन्होंने एक स्टंप उठाया और बोला कि 'बस अब हो गया।' उनके लिए यह पल बेहद ही भावुक करने वाला था। अश्विन ने बताया कि उस दिन शाम को मैं, सुरेश रैना और इशांत शर्मा उनके कमरे में बैठे थे। धोनी अपनी सफेद जर्सी पूरी रात पहने रहे और उनकी आंखों में आंसू थे।
3 of 4
Dhoni and Ashwin
अश्विन ने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि, मैं उनसे पहली बार चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज वन-डे के दौरान नेट गेंदबाज के तौर पर मिला था। फिर जब मैं 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ, तो मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला और बहुत कुछ सीखने को भी मिला। जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो उनके लंबे बाल थे, लेकिन फिर सीएसके में उनके साथ समय बिताने के बाद मुझे एहसास हुआ कि वो एक परिपक्व खिलाड़ी और कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी और आर अश्विन
- फोटो : ipl
अश्विन ने यह भी साझा किया कि धोनी ने उन्हें करियर की शुरुआत में बेहतरीन सलाह दी थी, जिसे वो आजतक मानते हैं। उन्होंने बताया कि 2010 चैंपियंस लीग के दौरान, उन्होंने मुझे एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सिखाया। मैंने विक्टोरिया बुशर्स के खिलाफ सुपर ओवर फेंका था, जो सफल नहीं रहा। इसके बाद एमएस मेरे पास आए और कहा कि आपने दबाव में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद नहीं डाली। आपके पास कैरम बॉल है, जिसे और अधिक उपयोग करने की आवश्यकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।