{"_id":"5b0398764f1c1b195e8b6153","slug":"ravindra-jadeja-wife-riva-slapped-by-police-constable-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविंद्र जडेजा की पत्नी को थप्पड़ मारने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जानें पूरा विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रविंद्र जडेजा की पत्नी को थप्पड़ मारने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जानें पूरा विवाद
Tue, 22 May 2018 11:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ravindra jadeja and his wife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी से सड़क पर हाथापाई करने वाले पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। जडेजा की पत्नी रीवा की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल संजय अहिर को गिरफ्तार किया गया है।
2 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : T
दरअसल सोमवार को रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा अपनी BMW कार से जा रही थीं। तभी उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही पुलिसवाले की गाड़ी से हो गई। इसके बाद पुलिसवाले ने गाड़ी से उतरकर रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
3 of 5
रविंद्र जडेजा
झगड़ा बढ़ता देख आस-पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया और जडेजा की पत्नी रीवा को DSP ऑफिस भेजा। जडेजा की पत्नी रीवा से जिस पुलिसवाले ने मारपीट की, उसका नाम संजय बताया गया।
रीवा की शिकायत पर जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रविंद्र जडेजा
गुजरात पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और संजय अहीर नाम के आरोपी पुलिस कॉन्सटेबल के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा की पत्नी को हल्की चोट भी आई हैं। जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने कहा, 'मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिसवाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
रविंद्र जडेजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रीवा सोलंकी गाड़ी चला रही थीं, तब उसमें जडेजा की मां और एक छोटा बच्चा भी था। बता दें कि रवींद्र जडेजा इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, जहां वह चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से मोर्चा संभाल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले क्वालीफयर के लिए जडेजा टीम के साथ मुंबई रवाना हो चुके हैं। जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।