{"_id":"6828ac3d4b48b52e34009bdd","slug":"rcb-fans-wore-virat-kohli-test-jersey-to-honour-his-retirement-from-test-cricket-during-ipl-match-against-kkr-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs KKR: कोहली की टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक, 'विराट' करियर को कर रहे सलाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs KKR: कोहली की टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक, 'विराट' करियर को कर रहे सलाम
Sat, 17 May 2025 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 17 May 2025 09:03 PM IST
सार
बारिश के कारण भले ही मैच अब तक शुरू नहीं हो सका है, लेकिन स्टेडियम में कोहली के प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने मिला है। कोहली टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल दिया है।
विज्ञापन
आरसीबी प्रशंसक
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसक विराट कोहली के सम्मान में टेस्ट जर्सी पहनकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे हैं। कोहली ने हाल ही में टेस्ट करियर को अलविदा कहा था और आरसीबी के प्रशंसकों ने इसी कारण कोहली की 18 नंबर जर्सी पहनकर स्टेडियम में आने का फैसला किया। आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला हो रहा है, लेकिन बारिश के कारण इसमें टॉस भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
18 नंबर की जर्सी से खचाखच भरा नजर आया स्टेडियम
बारिश के कारण भले ही मैच अब तक शुरू नहीं हो सका है, लेकिन स्टेडियम में कोहली के प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने मिला है। कोहली टेस्ट से संन्यास के बाद पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल दिया है। चिन्नास्वामी में आमतौर पर आरसीबी के प्रशंसक टीम की लाल रंग की जर्सी में आते हैं, लेकिन शनिवार को यह स्टेडियम कोहली की 18 नंबर की टेस्ट जर्सी से भरा नजर आया।

प्रशंसकों ने टेस्ट जर्सी में आने की अपील की थी
आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से पहले बंगलुरु के प्रशंसकों ने दर्शकों से कोहली की टेस्ट जर्सी पहनकर मैच देखने के लिए आने की अपील की थी। कोहली ने गत 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था। विराट अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। वह पिछले साल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसमें एक शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में कोहली 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14181 रन बना चुके हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS Playing 11: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी पंजाब, सामने राजस्थान की चुनौती; संभावित प्लेइंग-11

कोहली तीनों प्रारूप में रह चुके हैं कप्तान
कोहली तीनों प्रारूप में टीम इंडिया की कमान भी संभाल चुके हैं। वह 2014 में धोनी के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार कप्तान बने थे। तब से लेकर 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे तक टेस्ट में कप्तान रहे। वहीं, 2021 में उनसे टी20 और वनडे की कप्तानी छीन ली गई थी। कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू में 20 जून 2011 को सबिना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं, आखिरी टेस्ट उन्होंने इसी साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।