Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
RCB vs KKR Photos: Royal Challengers vs Knight Riders IPL 2022 Match 6 Photos at Pune| Wanindu Hasaranga Neymar celebration Dinesh Karthik harshal Virat Kohli Faf Du Plessis
{"_id":"62452e423b729a1a3c1e2ab2","slug":"rcb-vs-kkr-photos-royal-challengers-vs-knight-riders-ipl-2022-match-6-photos-at-pune-wanindu-hasaranga-neymar-celebration-dinesh-karthik-harshal-virat-kohli-faf-du-plessis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोटोज में IPL का रोमांच: सिराज और हसरंगा पर चढ़ा फुटबॉल फीवर, रोनाल्डो-नेमार स्टाइल में मनाया जश्न, डुप्लेसिस को मिला सीएसके फैंस का सपोर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फोटोज में IPL का रोमांच: सिराज और हसरंगा पर चढ़ा फुटबॉल फीवर, रोनाल्डो-नेमार स्टाइल में मनाया जश्न, डुप्लेसिस को मिला सीएसके फैंस का सपोर्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:52 AM IST
सार
मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के भी फैन्स स्टेडियम पहुंचे थे। ये सभी सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसिस को समर्थन देने पहुंचे थे। फाफ ने पिछले सीजन सीएसके के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली थीं।
विज्ञापन
1 of 14
नेमार और वानिंदु हसरंगा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। इस लो स्कोरिंग मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। लक्ष्य कम होने के बावजूद कोलकाता के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक वक्त बैंगलोर को बैकफुट पर धकेल दिया था। हालांकि, आखिर में शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक के कमाल ने आरसीबी को जीत दिलाई। हम आपको मैच के कुछ रोमांचक पलों के बारे में बता रहे हैं...
2 of 14
अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने ओपनिंग की, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। 14 पर केकेआर को पहला झटका लगा।
3 of 14
आकाश दीप
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी को पहली सफलता तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर 14 गेंद पर 10 रन बनाकर आकाश को ही कैच थमा बैठे।उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद आकाश दीप ने दो और विकेट लिए। उन्होंने नीतीश राणा (10) और उमेश यादव (18) को भी पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
मोहम्मद सिराज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : IPL/BCCI
पांचवें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। रहाणे 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। रहाणे को आउट करने के बाद सिराज ने पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टाइल में जश्न मनाया।
विज्ञापन
5 of 14
हसरंगा को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
मिडिल ओवर में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा का जादू देखने को मिला। उन्हें आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की। सातवें ओवर में हसरंगा ने सबसे पहले कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। वे 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया।
इसके बाद नौवें ओवर में हसरंगा ने आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने पहले सुनील नरेन को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। वे आठ गेंदों पर 12 रन बना सके। वहीं, अगली ही गेंद पर शेल्डन जैक्सन को आउट किया। हसरंगा हैट्रिक से चूक गए। इसके बाद हसरंगा ने टिम साउदी को भी पवेलियन भेजा। श्रीलंका का इस मिस्ट्री स्पिनर ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।