{"_id":"6262ce34c082346e0955ad90","slug":"rcb-vs-srh-ipl-2022-dream-11-playing-prediction-captain-vice-captain-player-list-today-match-36-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SRH vs RCB: हैदराबाद और बैंगलोर के बीच टक्कर आज, उमरान के सामने डुप्लेसिस और कार्तिक को रोकने की चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RCB: हैदराबाद और बैंगलोर के बीच टक्कर आज, उमरान के सामने डुप्लेसिस और कार्तिक को रोकने की चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग-11
Sat, 23 Apr 2022 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:45 AM IST
सार
हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने शानदार लय में चल रहे अनुभवी डुप्लेसिस और कार्तिक को रोकने की चुनौती होगी। कप्तान डुप्लेसिस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद एक बार फिर दमदार पारी खेली।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2022 में शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। यह आईपीएल का 36वां मैच होगा। खराब शुरुआत के बाद लगातार चार मैच जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में जब बैंगलोर के सामने उतरेगी, तो शानदार लय में चल रहे उसके युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक के सामने दिनेश कार्तिक और फॉफ डुप्लेसिस जैसे दिग्गजों को रोकने की चुनौती होगी। उमरान ने इस सत्र में अपनी तूफानी गेंदों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी तेज गति ने श्रेयस अय्यर जैसे स्थापित बल्लेबाजों को भी परेशान किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ 22 साल के उमरान ने शानदार जोड़ी बनाई और दोनों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में सात विकेट झटक कर मैच का रुख मोड़ दिया था। इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में सनराइजर्स के पास यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन जैसे प्रभावी गेंदबाज भी है। यानसेन भी अपने वेरिएशन से बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जे सुचित / श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक।
इन गेंदबाजों के सामने शानदार लय में चल रहे अनुभवी डुप्लेसिस और कार्तिक को रोकने की चुनौती होगी। कप्तान डुप्लेसिस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद एक बार फिर दमदार पारी खेली। वह चार रन से शतक से चूक गए थे, लेकिन उनकी पारी से टीम ने 18 रन की शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर कार्तिक लीग में अपने सर्वश्रेष्ठ सत्र का लुत्फ उठा रहे है।

हैदराबाद के गेंदबाज और बैंगलोर के बल्लेबाजों के बीच जंग देखने लायक होगी
- फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका में आरसीबी अगर शीर्ष चार में है तो वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज (कार्तिक) के प्रदर्शन के कारण है। उन्होंने सात पारियों में 32,14, 44, सात, 34, 66 और 13 रन बनाए हैं और इस दौरान केवल एक बार आउट हुए हैं। इन दोनों के अलावा सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही आरसीबी के लिए लगातार अच्छी पारियां खेल पाए हैं। इस मैच में सब की निगाहें पूर्व कप्तान विराट कोहली पर भी होगी जो जल्द ही खराब लय से उबरना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली और बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा की मौजूदगी में टीम की गेंदबाजी हालांकि मजबूत है। हैदराबाद की टीम में कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन के अलावा बल्लेबाजी में कोई बड़ा नाम नहीं है लेकिन अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने अब तब के अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत के साथ तालिका में शीर्ष चार में पहुंच जाएगी तो वही आरसीबी के बार शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयांश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार , प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचित, एडेन मार्करम, मार्को यानसेन, रोमारियो शेफर्ड, शॉन एबॉट, आर समर्थ, सौरभ दुबे, शशांक सिंह, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी।