{"_id":"5f97744a015f6f7ad656b070","slug":"rishabh-pant-did-not-get-selected-in-t20-and-one-day-squad-for-australia-tour-due-to-overweight-report-claims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो इस वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से हुई ऋषभ पंत की छुट्टी, टी-20 और वनडे टीम में नहीं मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो इस वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से हुई ऋषभ पंत की छुट्टी, टी-20 और वनडे टीम में नहीं मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : Social Media
Link Copied
बीसीसीआई ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। सोमवार को बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों के चयन की जानकारी दी। इस चयन में जहां कुछ नए चेहरों की जगह दी गई, वहीं ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को बाहर रखा गया। धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले ऋषभ पंत को टी-20 और वनडे टीम में जगह नहीं मिली और सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया।
Trending Videos
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
हालांकि पंत को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में जगह नहीं दिए जाने के पीछे उनके बढे हुए वजन को कारण बताया जा रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल के दौरान पंत अनफिट दिखे। उनका वजन बढ़ा हुआ है और उनकी फिटनेस भी अच्छी नहीं है, ऐसे में बोर्ड ने भारतीय टीम के फिटनेस ट्रेनर से चर्चा कर ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे के लिए पंत को तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 और वनडे टीम में उनकी जगह संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर मौका दिया गया है। वैसे बात करें दौरे की तो पुराने प्रदर्शन को देखते हुए केएल राहुल ही वनडे और टी-20 में विकेट के पीछे का भार संभालेंगे।
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
अगर बात करें प्रदर्शन की तो भी ऋषभ पंत इस आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पंत ने आईपीएल 2020 में अब तक आठ मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इस बार उनके बल्ले से छक्के भी कम निकले हैं। पंत ने 31 की औसत से सिर्फ 216 रन ही बनाए हैं और इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 117 की रही है। पंत ने अब तक सिर्फ छह छक्के ही लगाए हैं और विकेट के पीछे 11 कैच पकड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : twitter@IPL
वहीं बात करें उनके समकक्ष संजू सैमसन की तो उन्होंने 12 मैचों में 326 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। इतना ही नहीं सैमसन का स्ट्राइक रेट भी इस बार 157 का रहा है। वे अब तक 23 छक्के लगा चुके हैं और विकेट के पीछे उन्होंने सात कैच पकड़े हैं और दो स्टम्पिंग की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।