{"_id":"601fe67f8ebc3e4c5e533325","slug":"rishabh-pant-falls-in-nervous-90s-again-registers-embarrassing-batting-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथी बार नर्वस नाइनटीज के शिकार हुए पंत, बल्लेबाजी में दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथी बार नर्वस नाइनटीज के शिकार हुए पंत, बल्लेबाजी में दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर नर्वस नाइनटीज के शिकार हो गए। उन्होंने 88 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्के की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली। पांचवें विकेट के लिए पंत और पुजारा के बीच 119 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
दरअसल, पंत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बेस की गेंद ने अधिक टर्न लिया और डीप कवर पर तैनात लीच ने आसानी कैच लपक लिया। इसी के साथ वह अपने 17 टेस्ट मैच के करियर में चौथी बार 90 रनके पार पहुंचने के बावजूद भी शतक बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
बता दें कि यह चौथी बार था, जब ऋषभ पंत नर्वस नाइनटीज के शिकार हुए। पंत इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए थे। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में वह 97 रन बनाकर आउट हो गए थे। नाथन लियोन ने उन्हें पैट कमिंस के हाथों कैच आउट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत ने इंग्लैंड के 578 रन के जवाब में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 257 रन बनाए। भारत अभी इंग्लैंड से 321 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय वाशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन आठ रन पर खेल रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।