{"_id":"68e7b9ea5e263a8697094bdd","slug":"rohit-sharma-and-virat-kohli-expected-to-feature-in-vijay-hazare-trophy-games-before-new-zealand-odi-series-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे रोहित-कोहली? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे की करेंगे तैयारी; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे रोहित-कोहली? न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे की करेंगे तैयारी; जानें
Thu, 09 Oct 2025 07:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:05 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। दिल्ली और मुंबई के कम से कम विजय हजारे ट्रॉफी में छह राउंड मैच होंगे और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि रोहित और कोहली 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
रोहित-कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के कम के कम तीन राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका लक्ष्य 2027 विश्व कप में खेलने का है या नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली वनडे सीरीज से पहले ये दोनों स्टार बल्लेबाज अपनी तैयारी को परखेंगे। रोहित और कोहली अब सिर्फ भारत के लिए वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और इनकी नजरें 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। दिल्ली और मुंबई के कम से कम विजय हजारे ट्रॉफी में छह राउंड मैच होंगे और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि रोहित और कोहली 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्पष्ट कहा था कि जो भी केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ी फिट और उपलब्ध हैं वे घरेलू क्रिकेट में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
24 दिसंबर से शुरू होगा विजय हजारे टूर्नामेंट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह दिसंबर को होने वाले आखिरी वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को होने वाले पहले वनडे मैच के बीच करीब पांच सप्ताह का अंतर है। विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से शुरू होगी और मुंबई के कम से कम छह दौर के मैच होंगे। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम से जुड़ने से पहले रोहित से कम से कम तीन मैच खेलने की उम्मीद की जाएगी और ऐसा ही कोहली के साथ भी है।

अश्विन ने भी की थी वकालत
पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि रोहित और कोहली को लय में आने के लिए थोड़ा घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ सकता है और वे भारत ए सीरीज में खेल सकते थे। अश्विन ने कहा था, अगर आपको उनकी सेवाओं की जरूरत है तो आपको कोई रास्ता निकालना होगा। उदाहरण के लिए भारत ए सीरीज हुई थी इसलिए आपको उन्हें ऐसी सीरीज में खेलने के लिए कहना होगा क्योंकि 50 ओवरों का क्रिकेट ज्यादा नहीं होता है। उन्हें कहना चाहिए था कि अगर आप सीरीज नहीं खेलते हैं तो आप योजना में फिट नहीं बैठते हैं। अगर यह सीरीज नहीं तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी खेलनी होगी क्योंकि इससे पता चलेगा कि वे किस तरह की फॉर्म में हैं।