{"_id":"68fca7c5f134e3b806008548","slug":"rohit-sharma-and-virat-kohli-on-playing-in-australia-give-statement-after-odi-series-against-australia-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को Ro-Ko ने दिया धन्यवाद, भविष्य में खेलने पर दिया ये जवाब; साझा किए अनुभव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को Ro-Ko ने दिया धन्यवाद, भविष्य में खेलने पर दिया ये जवाब; साझा किए अनुभव
Sat, 25 Oct 2025 04:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Oct 2025 04:04 PM IST
सार
रोहित और कोहली का यह संभवत: आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा है क्योंकि अगले दो वर्षों तक भारत का इस देश में कोई वनडे दौरान निर्धारित नहीं है। मैच के बाद इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
रोहित और कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। रोहित और कोहली का यह संभवत: आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा है क्योंकि अगले दो वर्षों तक भारत का इस देश में कोई वनडे दौरान निर्धारित नहीं है। यह दोनों खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चल रहे हैं। मैच के बाद Ro-Ko ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: वनडे में रोहित-कोहली की संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार 150+ साझेदारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई

सिडनी में दिखा रोहित-कोहली का जलवा
रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। इसे जोश हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रोहित और कोहली की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। यह दोनों बल्लेबाज अंत तक टिके रहे और नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, श्रीलंका के संगकारा को पछाड़ा

फिर ऑस्ट्रेलिया आने को लेकर आश्वस्त नहीं रोहित
मैच के बाद रोहित और कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ विशेष बातचीत की। रोहित ने कहा, ऑस्ट्रेलिया आना और यहां खेलना हमेशा अच्छा लगता है। मेरी 2008 की यादें अभी भी ताजा हैं। पता नहीं हम ऑस्ट्रेलिया वापस आएंगे या नहीं। हम चाहे कितनी भी उपलब्धियां हासिल कर लें, हम अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं। हमने पर्थ में एक नई शुरुआत की थी।

कोहली ने दर्शकों का जताया आभार
कोहली ने कहा, खेल आपको इस मोड़ पर भी कुछ न कुछ सिखाता है। जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही हों तो यह बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। बीच के हालात मुझे और भी बेहतर बना देते हैं। रोहित के साथ बल्लेबाजी करना आसान था और खुशी है कि यह मैच-फिनिशिंग साझेदारी रही। शुरुआत से ही हम खेल को अच्छी तरह समझ रहे थे। इसी तरह आप सफल होते हैं। उस जमाने में भी, हमें लगता था कि हम विरोधी टीम से मैच छीन सकते हैं। इसकी शुरुआत 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे मैचों में हुई थी। वे भी जानते हैं कि अगर हम साथ मिलकर 20 ओवर बल्लेबाजी करते हैं तो मैच पक्का हो जाता है। हमें इस देश में आकर बहुत अच्छा लगा, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आप लोग (दर्शक) शानदार हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: चेज करते हुए विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, रोहित के साथ 19वीं बार 100+ रन की साझेदारी