फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulakar lone indian in Brendon McCullum's all time XI

सचिन के अलावा कोई भारतीय पसंद नहीं आया मैकुलम को

Tue, 28 Jun 2016 03:13 PM IST
सचिन के अलावा कोई भारतीय पसंद नहीं आया मैकुलम को
सचिन के अलावा कोई भारतीय पसंद नहीं आया मैकुलम को Updated Tue, 28 Jun 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulakar lone indian in Brendon McCullum's all time XI
ब्रैंडन मैकुलम
न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी ड्रीम टीम चुनी है। इस खास टीम में सचिन तेंदुलकर के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। इस टीम की कमान वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स को सौंपी गई है
विज्ञापन


मैकुलम की इस खास टीम में क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर बतौर ओपनर चुने गए हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग हैं। इस टीम में पॉन्टिंग के अलावा तीन और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी- शेन वॉर्न, मिचेल जॉनसन और एडम गिलक्रिस्ट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 

भारतीय उपमहाद्वीप से सिर्फ सचिन को मिली जगह

sachin tendulakar lone indian in Brendon McCullum's all time XI
पिछले साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले कीवी खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम ने वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों विवियन रिचर्ड्स, ब्रायन लारा और क्रिस गेल को चुना, जबकि अपने ही देश के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी को जगह दी है। साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के कारण ब्रैंडन मैकुलम भारत में काफी पापुलर हैं, लेकिन अपनी ड्रीम टीम में उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप से सचिन के अलावा किसी और खिलाड़ी को नही चुना, जबकि यहां से चार टीमें टेस्ट खेलती हैं। भारतीय क्रिकेट को करीब से जानने के बाद भी मैकुलम ने सचिन के अलावा किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी को नहीं चुना। भारतीय उपमहाद्वीप से भी सचिन के अलावा कोई दूसरा नाम इस टीम में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed