{"_id":"5db3fa728ebc3e012c654980","slug":"shakib-al-hasan-in-trouble-as-bangladesh-cricket-board-set-to-take-legal-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शकिब-अल-हसन पर होगी कानूनी कार्रवाई, बांग्लादेशी क्रिकेटर्स संग हड़ताल में भी थे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शकिब-अल-हसन पर होगी कानूनी कार्रवाई, बांग्लादेशी क्रिकेटर्स संग हड़ताल में भी थे शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शकिब-अल-हसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही बांग्लादेशी क्रिकेट टीम हड़ताल खत्म करके भारत दौरे के लिए अभ्यास में जुट गई हो, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी शकिब-अल-हसन बड़ी परेशानी में फंस गए हैं। यहां तक कि बोर्ड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करने की तैयारी कर रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट और टी-20 कप्तान शकिब को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
2 of 5
बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हड़ताल
- फोटो : ट्विटर
दरअसल शकिब ने ग्रामीणफोन टेलीकॉम कंपनी के साथ डील करके बोर्ड के नियम और शर्त का उल्लघंन किया था, जिसके बाद बोर्ड को ऐसा कदम उठाना पड़ा। बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि अगर शकिब ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।
3 of 5
Shakib Al Hasan
- फोटो : social Media
स्थानीय टेलीकॉम कंपनी ने 22 अक्टूबर को घोषणा की थी कि देश के नंबर एक ऑलराउंडर शकिब अल हसन बतौर ब्रांड एंम्बेसडर उनसे जुड़ रहे हैं, इसके बाद क्रिकेटर्स के हड़ताल पर जाने के एक दिन बाद दोनों के बीच इस समझौते पर मुहर लग गई। अनुबंध के मुताबिक खिलाड़ी किसी टेलीकॉम इंडस्ट्री से करार नहीं कर सकते क्योंकि रॉबी टेलीकॉम बांग्लादेश क्रिकेट टीम का टाइटल स्पॉन्सर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शकिब अल हसन
यहां तक कि मंत्रालय ने भी कहा था बिना उनकी जानकारी के टेलीकॉम कंपनी से किसी तरह का समझौता न किया जाए, हालांकि यह सब कागजातों पर हैं तो कैसे शकिब ने बिना हमें जानकारी दिए एंग्रीमेंट किया, उन्होंने समय पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सबका ध्यान खींचते हुए कहा कि इनका साहस देखिए, ये ऐसे समय पर किया गया, जब हड़ताल के कारण क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
शकिब अल हसन
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही 23 अक्टूबर को उन्होंने यह खबर सुनी, उन्होंने कंपनी को मुआवजे के लिए नोटिस भेजा, साथ ही शकिब को भी कारण बताओं नोटिस भेजा गया। अगले महीने बांग्लादेशी टीम को भारत का दौरा करना है, लेकिन उससे पहले बांग्लादेश खिलाड़ी और बोर्ड का इस तरह अपनी ही परेशानियों में व्यस्त रहना कई सवाल भी खड़े करता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।