{"_id":"5cc9292ebdec22070518bd46","slug":"shreyas-gopal-of-rajasthan-royals-claims-a-hat-trick-in-5-over-game-vs-rcb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैट्रिक लेकर श्रेयस गोपाल ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैट्रिक लेकर श्रेयस गोपाल ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 01 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रेयस गोपाल ने मंगलवार रात बैंगलोर के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए इतिहास रच दिया। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब रद्द हुए मैच में हैट्रिक ली गई हो। जबकि यह इस फॉर्मेट में छह ओवर से कम के मैच में भी पहली हैट्रिक है। यह दोनों ही रिकॉर्ड बेहद दिलचस्प हैं।
2 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
इस हैट्रिक के साथ श्रेयस गोपाल पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को एक ही मैच में तीन अलग-अलग मौकों पर आउट किया। हालांकि डीविलियर्स उनके पसंदीदा शिकार हैं। गोपाल पिछली चार पारियों में चार बार आउट हुए हैं।
3 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
यह IPL 2019 की दूसरी हैट्रिक थी, इसके पहले पंजाब के युवा ऑलराउंडर सैम करन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं। इसी के साथ श्रेयस गोपाल टी-20 क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
श्रेयस गोपाल पहले अमित मिश्रा और युवराज सिंह आईपीएल में ही यह कारनामा कर चुके हैं। जबकि गोपाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2018-19 के दौरान कर्नाटक की ओर से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ यह कमाल किया था।
विज्ञापन
5 of 9
विराट-एबी डीविलियर्स
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी और तभी बारिश हो गई। इसके बाद रात 11:26 बजे मैच दोबारा शुरू हुआ। 3 घंटे 26 मिनट के इंतजार के बाद 5-5 ओवर के मैच की शुरुआत वरुण एरोन की गेंदबाजी से हुई। शुरुआती दोनों गेंदों पर विराट ने शानदार छक्का जमाया। इसी ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी दो चौके जमाते हुए जले पर नमक छिड़क दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।