{"_id":"681f78b82250155d8d0a756c","slug":"shubman-gill-set-to-take-charge-of-the-national-team-in-test-bcci-silent-on-virat-kohli-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: गिल को मिल सकती है टेस्ट टीम की कमान, ये विकेटकीपर बल्लेबाज बनेगा उपकप्तान? कोहली पर बीसीसीआई चुप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: गिल को मिल सकती है टेस्ट टीम की कमान, ये विकेटकीपर बल्लेबाज बनेगा उपकप्तान? कोहली पर बीसीसीआई चुप
Sat, 10 May 2025 09:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 10 May 2025 09:33 PM IST
सार
उपकप्तान के लिए चयन एकदम स्पष्ट है क्योंकि पंत विदेशी परिस्थितियों में भारत के शानदार टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह का कद इतना बड़ा है कि उन्हें उपकप्तान की भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि लाल गेंद के प्रारूप में भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होगा? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रोहित की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपी गई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि शुभमन गिल इस प्रारूप में भारत के अगले कप्तान हो सकते हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तानी का जिम्मा मिल सकता है।
विज्ञापन
पंत उपकप्तान के लिए क्यों स्पष्ट चयन?
उपकप्तान के लिए चयन एकदम स्पष्ट है क्योंकि पंत विदेशी परिस्थितियों में भारत के शानदार टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह का कद इतना बड़ा है कि उन्हें उपकप्तान की भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है और साथ ही जब उनकी खुद की फिटनेस भी संदिग्ध है तो उनका पूरी सीरीज के लिए खेलना अनिश्चित है। पंत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतकों के साथ 42 से अधिक के औसत से इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह इन देशों में सात बार 90 और 99 के बीच स्कोर बना चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'अगर बुमराह कप्तान नहीं होंगे तो उन्हें उपकप्तान बनाने का प्रस्ताव देने का कोई मतलब नहीं बनता।'
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ तीन स्थल पर ही खेला जाएगा आईपीएल 2025 का शेष सत्र? टूर्नामेंट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ तीन स्थल पर ही खेला जाएगा आईपीएल 2025 का शेष सत्र? टूर्नामेंट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
इंग्लैंड दौरे पर कोहली को जाने कह सकता है बीसीसीआई
क्रिकेट जगत जहां करिश्माई विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा से हैरान है तो वहीं पता चला है कि चयन समिति ने इंग्लैंड में उन्हें कप्तानी सौंपने के विचार पर विचार किया है ताकि गिल को खुद को निखारने के लिए कुछ और समय मिल सके। अभी तक कोहली ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए कहा जाएगा क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके अनुभव की जरूरत होगी, विशेषकर तब जब रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि बीसीसीआई ने कोहली के टेस्ट करियर के संबंध में उनसे हुई बातचीत पर चुप्पी साधी हुई है।