फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIFE संग शादी में नहीं पहुंचे विराट कोहली तो सोनम कपूर हुई भावुक, बोली- ऐसी बात

Wed, 09 May 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor has a heartfelt message for Anushka and Virat
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को शादी के बंधन में बंध गईं। ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को लंबे समय तक डेट करने के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित घर में दोनों ने सात फेरे लिए। इस ग्रैंड फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटिज शामिल हुए। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान समेत सलमान और शाहरुख ने भी शादी में जमकर धमाल मचाया। मगर इस शादी में एक लव बर्ड नदारद रहा। जी हां, हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की।
Sonam Kapoor has a heartfelt message for Anushka and Virat
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जिन्होंने पिछले साल दिसम्बर के समय इटली में जाकर शादी की थी वह इस शादी में नहीं शामिल हो सके। विराट जहां आईपीएल 2018 में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई में व्यस्त हैं तो उनकी बैटर हाफ अनुष्का मैदान में अपने हब्बी को चीयर करती नजर आती हैं।
Sonam Kapoor has a heartfelt message for Anushka and Virat
शायद यह बिजी शेड्यूल ही इस फंक्शन से नदारद होने की वजह हो। बहरहाल अनुष्का ने सोनम को उनकी शादी की मुबारकबाद ट्विटर के माध्यम से दी। सोनम कपूर को उनके आने वाले नए जीवन की शुभकामनाएं देते हुए अनुष्का ने लिखा कि 'आप दोनों को ही आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। हमारे इस क्लब में स्वागत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor has a heartfelt message for Anushka and Virat
- फोटो : SELF
इस खास संदेश के बाद सोनम ने भी अनुष्का को जवाब देने में देर नहीं लगाई। सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आपका बहुत–बहुत धन्यवाद अनुष्का लेकिन हम दोनों ने आपको और विराट को इस शादी में काफी मिस किया, आप दोनों को ढेर सारा प्यार।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed