फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar says he does not foresee Rohit Sharma and Virat Kohli playing the 2027 ODI World Cup

Rohit-Kohli: 'रोहित और कोहली का 2027 विश्व कप में खेलना...', गावस्कर ने Ro-Ko को लेकर किया बड़ा दावा

Tue, 13 May 2025 05:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 May 2025 05:24 PM IST
सार

गावस्कर कोहली के संन्यास के समय से हैरान नहीं है और उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही यह फैसला लिया होगा।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says he does not foresee Rohit Sharma and Virat Kohli playing the 2027 ODI World Cup
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा किया है। गावस्कर का कहना है कि यह दोनों खिलाड़ी शायद ही 2027 वनडे विश्व कप में खेल पाएंगे। गावस्कर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से विश्व कप में इन दोनों के विश्व कप की संभावनाओं पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में निभाई थी अहम भूमिका
गावस्कर ने कहा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि वे खेल पाएंगे। मैं बहुत ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि वे तब तक खेलेंगे। इसकी हालांकि संभावना है कि वे अगले एक साल में शानदार लय में आ जाए और लगातार शतक बनाते रहें। अगर ऐसा होता है तो भगवान भी उन्हें टीम से बाहर नहीं कर पाएंगे।' रोहित और कोहली ने इस साल भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा,  वे खेल के इस प्रारूप में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या हमें लगता है कि वे 2027 विश्व कप के लिए टीम में होंगे? क्या वे उस तरह का योगदान दे पाएंगे जिसके लिए उन्हें जाना जाता है? इस पर चयन समिति को काफी विचार करना होगा। अगर चयन समिति को लगता है कि वे उस समय भी टीम में उतना ही बड़ा योगदान देंगे जितना अभी दे रहे हैं, तो ये दोनों खिलाड़ी अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Rohit-Kohli: रोहित-कोहली के इस तरह टेस्ट से संन्यास लेने से खुश नहीं कुंबले, बोले- उचित विदाई दी जानी चाहिए
विज्ञापन

कोहली के संन्यास के समय से हैरान नहीं गावस्कर
गावस्कर कोहली के संन्यास के समय से हैरान नहीं है और उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही यह फैसला लिया होगा। उन्होंने कहा, 'हर कोई चाहता था कि ये दोनों खिलाड़ी अपनी शर्तों पर खेल को अलविदा कहे और वही हुआ।' गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट के भले के लिए इस मामले से शानदार तरीके से निपटने का श्रेय मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को दिया। उन्होंने कहा, मैं कभी चयनकर्ता नहीं रहा हूं, इसलिए मुझे उनके बारे में ज्यादा पता नहीं है। आप हालांकि टीम का विकास देखना चाहते हैं। आप टीम को तेजी से आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी आपको खेल की जरूरत के मुताबिक कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed