{"_id":"58e7c0164f1c1b68625b4ce9","slug":"trent-boult-amazing-fielding-against-kkr-in-ipl-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के मैदान पर आया 'उड़ता कीवी', दर्शक रह गए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के मैदान पर आया 'उड़ता कीवी', दर्शक रह गए हैरान
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 के तीसरे मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो देख कर दुनिया हैरान रह गई। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लांयस की पारी के 13 ओवर बीत चुके थे और स्कोर बोर्ड पर 109 रन टंग चुके थे। रॉय, फिंच और मैकुलम के पवेलियन लौट जाने के बाद रनगति बढ़ाने की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक और कप्तान सुरेश रैना पर थी।
लेग स्पिनर पीयूष चावला पारी का 14वां ओवर फेंकने आए। ओवर दूसरी गेंद पर सुरेश रैना ने हवाई हमला किया और गेंद उड़ते हुए सीमा रेखा के पार जाती दिखी। मगर इसी बीच केकेआर के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट ने ऐसी छलांग लगाई कि गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया। इस कीवी खिलाड़ी ने छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया, मगर कैच नहीं लपक पाए। बोल्ट के इस कारनामे से मैदान में मौजूद हर शख्स हैरत में आ गया।
विज्ञापन
इस तरह के कारनामे मैदान में पहले भी कई दफा देखने को मिल चुके हैं। मगर एक तेज गेंदबाज होकर ऐसी उड़ान भरना बोल्ट की फिटनेस और आत्मविश्वास को दर्शाता है। बोल्ट इसी साल ही केकेआर की टीम से जुड़े हैं।

One of the best moment of #IPL
— Kiran Royalッ (@CharanAntePichi) April 7, 2017
Super effort #TrentBoult @KKRiders #GLvKKR #VIVOIPL #VIVOIPL2017 pic.twitter.com/eu1NbrJj9e