फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Trinbago Knight Riders give the 1st scar to Guyana Amazon Warriors

कैरेबियन प्रिमियर लीग में शाहरुख की टीम वो किया जो अब तक कोई न कर सका

Mon, 11 Jul 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Trinbago Knight Riders give the 1st scar to Guyana Amazon Warriors
हाशिम आमला - फोटो : twitter
आखिरकार कैरेबियन प्रिमियर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को अपनी पहली हार का मुंह देखना ही पड़ा। रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में ट्रिंबागो नाइट राइडर्स ने वॉरियर्स को सात रन मात दे दी। इस मैच के हीरो रहे हाशिम आमला और ड्वेन ब्रावो।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइटराइडर्स ने 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आमला ने 54 बॉल में 64 रने बनाए मगर ब्रावो ने 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बनाकर अपनी टीम को एक सुरक्षित स्कोर तक ले गए।
विज्ञापन


ब्रेंडन मैकुलम की जगह शामिल किए गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एंडटन डेवसिच ने अपनी ऑफ स्पिन से प्रभावित करते हुए वॉरियर्स को शुरुआती दो झटके दिए। वॉरियर्स की तरफ क्रिस लिन ने जौहर दिखाने की कोशिश की, मगर वो लंबा शॉट मारने के चक्कर में वो भी लपक लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान की कोशिश के बावजूद मिली हार

Trinbago Knight Riders give the 1st scar to Guyana Amazon Warriors
हाशिम आमला - फोटो : twitter
वॉरियर्स के कप्तान मार्टिन गुप्टिल ने पारी संभालने की कोशिश की, मगर जरूरी रन रेट बढ़ती रही। गुप्टिल ने 40 ब़ल में 50 रन बनाए। हालांकि अंत में गुप्टिल ने हाथ जरुर खोले मगर, टीम को जीत दिलाने के लिए वो नाकाफी रहा।

इस हार के बावजूद, गुयाना अमेजन वॉरियर्स कैरिबियन प्रिमियर लीग के टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि इस हार के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि वॉरियर्स की टीम को भी हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed