सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   trinbago knight riders won cpl title second time

शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने दूसरी बार जीता सीपीएल खिताब

amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Sep 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
trinbago knight riders won cpl title second time
शाहरुख खान - फोटो : twitter
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने दूसरी बार कैरीबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का खिताब जीत लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सैंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को कम स्कोर वाले मैच में 6 गेंद शेष रहते 3 विकेट से हराकर खिताब जीता। याद हो कि इससे पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 2015 में खिताब जीता था।

Trending Videos


सैंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले केवोन कूपर (14 गेंदों में 2 चौको और दो छक्को की मदद से 29* रन और दो विकेट) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

गेल का तूफान थमा तो पेट्रियट्स को हुई ये मुसीबत

trinbago knight riders won cpl title second time
क्रिस गेल - फोटो : ESPN

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सैंट किट्स की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि उसके कप्तान और विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गेल को सियरलेस ने यासिर शाह के हाथों की शोभा बनाया। इसके बाद सियरलेस ने मोहम्मद हफीज (5) को डान क्रिस्चियन के हाथों झिलवाकर अपना दूसरा शिकार किया।

11 रन पर दो विकेट गिरने के बाद एविन लेविस (16) और ब्रेंडन किंग (19) ने तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े कि तभी सुनील नरेन ने लेविस को LBW आउट कर दिया। इसके बाद किंग को ऑलराउंडर केवोन कूपर ने LBW आउट करके पेट्रियट्स को चौथा झटका दिया। जोनाथन कार्टर (21) और डेवोन थॉमस (17) ने पांचवें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। तब कूपर ने थॉमस को यासिर शाह के हाथों कैच आउट करा दिया। 

यहां से कार्लोस ब्रेथवेट (30*) और कार्टर ने टीम को 100 रन के पार लगाया। बीटन ने कार्टर को क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ब्रेथवेट ने मोहम्मद नबी (18*) के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से सियरलेस और केवोन कूपर ने दो-दो विकेट लिए। बीटन और नरेन को एक-एक विकेट मिला। 

केवोन कूपर ने खेली तूफानी पारी और टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत

trinbago knight riders won cpl title second time
दिनेश रामदीन - फोटो : twitter

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर सुनील नरेन (3) का कोट्रेल ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका। दो गेंद बाद ही उन्होंने कप्तान ड्वेन ब्रावो को क्लीन बोल्ड कर दिया। ब्रावो खाता भी नहीं खोल सके।

यहां से कॉलिन मुनरो (29) और हमजा तारिक (18) ने टीम को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। ऑफस्पिनर मोहम्मद हफीज ने मुनरो को लेविस के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। हफीज ने फिर डैरेन ब्रावो (1) को LBW आउट कर दिया। जल्द ही तबरेज शम्सी ने तारिक को भी पवेलियन भेजकर ट्रिनबागो को पांचवां झटका दिया। 

इसके बाद दिनेश रामदीन (26*) ने एक छोर संभाल लिया। हालांकि दूसरे छोर पर डान क्रिस्चियन (8) और सियरलेस (2) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। फिर केवोन कूपर ने तूफानी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। कूपर ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेली और अपने मालिक शाहरुख खान समेत फैंस को खुश कर दिया। पेट्रियट्स की तरफ से कोट्रेल, तबरेज शम्सी और मोहम्मद हफीज ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed