IND Inning
187/2 (31 ov)
Target: 301
Virat Kohli 70(69)*
Shreyas Iyer 24 (17)
India need 114 runs in 19.0 remaining overs
{"_id":"6962346eb6a462750b0693f3","slug":"upw-vs-ggw-gg-women-vs-upw-women-2nd-match-at-navi-mumbai-wpl-records-and-stats-2026-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPW vs GGW: डब्ल्यूपीएल में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर, गार्डनर-अनुष्का के बीच तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
UPW vs GGW: डब्ल्यूपीएल में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर, गार्डनर-अनुष्का के बीच तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 10 Jan 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की शतकीय साझेदारी से गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 207 रन बनाए। यह उनका महिला प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर है।
यूपी बनाम गुजरात
- फोटो : WPL-X
विज्ञापन
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत धमाकेदार हुई है। गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ियां लग गईं हैं। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में गुजरात ने इस टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया।
Trending Videos
गुजरात का डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में गुजरात ने कप्तान एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए। यह गुजरात का महिला प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2023 में सात विकेट पर 201 रन बनाए थे।

गुजरात जाएंट्स के डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़े स्कोर
| स्कोर | विपक्षी टीम | स्थान | साल |
|---|---|---|---|
| 207/4 | यूपी वॉरियर्स | नवी मुंबई | 2026 |
| 201/7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | ब्रेबोर्न स्टेडियम | 2023 |
| 201/5 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वडोदरा | 2025 |
| 199/5 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली | 2023 |
विज्ञापन
विज्ञापन
गार्डनर और अनुष्का की शतकीय साझेदारी
यूपी के खिलाफ मैच में गुजरात को बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मूनी पांचवें ओवर में एक्लेस्टोन का शिकार बन गईं। वह 13 रन बनाकर लौटीं। इसके बाद 55 के स्कोर पर सोफी डिवाइन भी आउट हो गईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं अनुष्का शर्मा को कप्तान एश्ले गार्डनर का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।
इस दौरान अनुष्का ने 30 गेंदों में 44 और गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारियां खेलीं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 103 रनों की साझेदारी महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2023 में हरमनप्रीत कौर और नेट शीवर ब्रंट के बीच 106 रनों की साझेदारी हुई थी।

WPL में तीसरे विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए 100+ रन की साझेदारी
| साझेदारी (रन) | बल्लेबाज | टीम | विपक्षी टीम | वर्ष | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|
| 109* | पूनम खेमनार और दीप्ति शर्मा | यूपी वॉरियर्स | गुजरात जाएंट्स | 2024 | छठा विकेट |
| 106* | हरमनप्रीत कौर और नेट शीवर-ब्रंट | मुंबई इंडियंस | यूपी वॉरियर्स | 2023 | तीसरा विकेट |
| 103 | एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा | गुजरात जाएंट्स | यूपी वॉरियर्स | 2026 | तीसरा विकेट |