फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav Sooryavanshi Creates History: Worlds 2nd Youngest Cricketer to debut in international cricket

विश्व क्रिकेट के छह सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: भारत के वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर? देखें पूरी सूची

Sat, 04 Jul 2026 08:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jul 2026 08:36 PM IST
सार

15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूर्ण सदस्य देशों के लिए खेलने वाले दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम सचिन तेंदुलकर, आकिब जावेद और मुश्ताक मोहम्मद जैसे दिग्गजों की ऐतिहासिक सूची में शामिल हो गया।

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi Creates History: Worlds 2nd Youngest Cricketer to debut in international cricket
विश्व क्रिकेट के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह पूर्ण सदस्य देशों की पुरुष टीम के लिए खेलने वाले दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। वैभव का नाम अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने किशोरावस्था में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। इस सूची में पाकिस्तान के हसन रजा, मोहम्मद शरीफ, मुश्ताक मोहम्मद, आकिब जावेद और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले प्रमुख खिलाड़ी

  • हसन रजा (पाकिस्तान) - 14 वर्ष 227 दिन
पाकिस्तान के हसन रजा ने अक्तूबर 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में 48 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। हालांकि बाद में उनकी उम्र को लेकर विवाद खड़ा हुआ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर मान्यता देना वापस ले ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका करियर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सका, जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 20 साल के करियर में 13,949 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश) - 15 वर्ष 116 दिन
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया था। रिवर्स स्विंग की क्षमता के कारण उन्हें टीम में जगह मिली थी। उन्होंने अपने पहले मैच में 10 ओवर में एक विकेट लिया, लेकिन बाद में चोट और खराब फॉर्म के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। उन्होंने कुल 19 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।
विज्ञापन

  • मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) - 15 वर्ष 124 दिन
पाकिस्तान के महान ऑलराउंडर मुश्ताक मोहम्मद ने 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण किया था। शुरुआत साधारण रही, लेकिन बाद में वह पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हुए। उन्होंने 57 टेस्ट मैच खेले, 3643 रन बनाए और 79 विकेट लिए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 31,091 रन और 936 विकेट दर्ज हैं। उन्हें रिवर्स स्वीप शॉट को लोकप्रिय बनाने वाले खिलाड़ियों में भी गिना जाता है।

  • आकिब जावेद (पाकिस्तान) - 16 वर्ष 127 दिन
तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। बाद में वह पाकिस्तान के प्रमुख रिवर्स स्विंग गेंदबाज बने। 1991 में भारत के खिलाफ सात विकेट लेकर उन्होंने लंबे समय तक वनडे क्रिकेट का रिकॉर्ड कायम रखा। उन्होंने 1992 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम में अहम भूमिका निभाई और अपने करियर में 163 वनडे मैच खेले।

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 16 वर्ष 205 दिन
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ महज 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पहले मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे। इसके बाद सचिन ने भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास लिखा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए और दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का उनका रिकॉर्ड 37 वर्षों तक कायम रहा।

Vaibhav Sooryavanshi Creates History: Worlds 2nd Youngest Cricketer to debut in international cricket
वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर - फोटो : BCCI
वैभव सूर्यवंशी से बढ़ी उम्मीदें
वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू और जूनियर क्रिकेट में अपनी प्रतिभा से पहले ही क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण के साथ उनसे भी बड़ी उम्मीदें जुड़ गई हैं। जिस तरह सचिन तेंदुलकर ने किशोरावस्था से अपने करियर की शुरुआत कर विश्व क्रिकेट में नई पहचान बनाई थी, उसी तरह क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। आने वाले वर्षों में उनका प्रदर्शन तय करेगा कि वह इस ऐतिहासिक शुरुआत को कितनी बड़ी उपलब्धि में बदल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed