सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   video: During show virat kohli says ashish nehra and brendon mccullum both are useless

Video: विराट कोहली की नजर में 'यूजलेस' हैं ये दो दिग्गज खिलाड़ी, जिसमें भारतीय भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
video: During show virat kohli says ashish nehra and brendon mccullum both are useless
विराट कोहली
विज्ञापन

टीम इंडिया और मैजूदा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने एक गेम शो के दौरान टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और आरसीबी में अपने ही साथी खिलाड़ी व सलामी बल्लेबाजी ब्रैंडन मैकुलम को 'यूजलेस' कह दिया। आइये जानते हैं कि यूजलेस कहने के पीछे की क्या है वजहः-

Trending Videos


दरअसल, 'रॉन्ग इन सिक्स्टी सेकंड्स' (Wrongin60seconds) नाम के एक शो के दौरान विराट ने इन दोनों खिलाड़ियों को यूजलेस बताया। इस शो में प्रतिभागियों से कुछ रोचक सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब प्रतिभागियों को अपने अंदाज में देना होता है। इस बार इस शो को आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हस्ट कर रहे थे और प्रतिभागियं के रूप में आशीष नेहरा और ब्रैंडन मैकुलम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो की शुरुआत में विराट कोहली ने पहले दोनों खिलाड़ियों का इंट्रोडक्शन दिया और फिर शो के नियम को समझाए। हालांकि इस शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग है। विराट ने दोनों ही प्रतिभागियों से कुछ अजीबोगरीब सवाल पूछे। इस दौरान विराट ने इन दोनों खिलाड़ियों से पूछा कि आप रात में क्या करते हैं। जवाब देने के लिए प्रतिभागियों को चार ऑप्शन दिए गए, जिसमें- नागिन डांस, सो जाते हैं, जासूसी करते हैं, गंगनम स्टाइल या फिर लंच करते हैं।

video: During show virat kohli says ashish nehra and brendon mccullum both are useless
नेहरा और मैकुलम

विराट के इस सवाल के जवाव में मैकुलम ने कहा कि, वो रात में जासूसी करते हैं। वहीं, नेहरा ने कहा कि वो रात में नागिन डांस करते हैं। इस जवाब के बाद विराट कोहली ने कहा कि आप दोनों गलत हैं। ये 'यूजलेस' प्रतिभागी हैं। इसके बाद विराट कोहली शो के प्रतिभागियों से एक और सवाल पूछते हैं। विराट कोहली पूछते हैं कि 'बैट्समैन' की असली पहचान क्या है। इसके अलावा इस तरह के कई सवाल इन दो खिलाड़ियो से पूछे गए।

देखें वीडियोंः-



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed