फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch Virat Kohli iconic celebration after century against Australia dedicates to wife Anushka Sharma

Video: हेलमेट-ग्लव्स उतारा और चूमा लॉकेट; कोहली ने ऐसे मनाया शतक का जश्न, पत्नी अनुष्का को किया समर्पित

Sun, 12 Mar 2023 04:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के चौथे दिन (12 मार्च) विराट ने टेस्ट में अपना 28वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75वां शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने खास अंदाज में जश्न भी मनाया।

विज्ञापन
Video watch Virat Kohli iconic celebration after century against Australia dedicates to wife Anushka Sharma
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

विराट कोहली ने 1205 दिनों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म किया। उन्होंने 23 नवंबर 2019 के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में कमाल कर दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के चौथे दिन (12 मार्च) विराट ने टेस्ट में अपना 28वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75वां शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने खास अंदाज में जश्न भी मनाया।
विज्ञापन


कोहली ने नाथन लियोन की गेंद पर फ्लिक करके एक रन लिया और शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बड़े आराम से जश्न मनाया। पहले विराट जब शतक लगाते थे तो खुशी से उछलते थे। हवा में पंच मारते थे, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करते। विराट ने सबसे पहले अपना हेलमेट उतारा। फिर ग्लव्स को हाथ से निकाला। उसके बाद कोहली ने गले के चेन में लगे लॉकेट को बाहर निकाला और उसे दर्शकों को दिखाते हुए चूम लिया।
विज्ञापन



रिंग क्यों है विराट कोहली के लिए खास?
दरअसल, कोहली ने वेडिंग रिंग को गले के चेन में लॉकेट की तरह लगा रखा है। वह बेहतरीन पारी खेलने के बाद उस रिंग को चूमते हैं। ऐसा करके कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को याद करते हैं और उन्हें वह पारी समर्पित करते हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतक लगाकर विराट ने ऐसा किया था। उसके बाद टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेलने के बाद भी विराट ने रिंग को चूमा था। कोहली ने 2017 में अनुष्का से शादी की थी। वह कई बार बता चुके हैं कि शादी के बाद उनके अंदर कई अच्छे बदलाव आए। इसका श्रेय वह अनुष्का को देते हैं।

Video watch Virat Kohli iconic celebration after century against Australia dedicates to wife Anushka Sharma
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट का दूसरा सबसे धीमा शतक
टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने अपने शतक के लिए 289 गेंदों का सामना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed