फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch Virat Kohli took wicket Anushka Sharma happy India vs Netherlands cricket world cup 2023

Video: विराट कोहली ने बल्ले के बाद गेंद से किया कमाल, विकेट लिया तो खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा

Sun, 12 Nov 2023 08:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Nov 2023 08:51 PM IST
सार

बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा ने विराट को गेंदबाजी के लिए बुलाया। कोहली ने नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को आउट कर दिया। उनके विकेट लेते ही पत्नी अनुष्का शर्मा स्टैंड में झूमने लगीं।

विज्ञापन
Video watch Virat Kohli took wicket Anushka Sharma happy India vs Netherlands cricket world cup 2023
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली विश्व कप के मौजूदा संस्करण में जमकर रन तो बरसा ही रहे हैं, अब उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया है। नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप के 45वें और आखिरी लीग मैच में उन्होंने विकेट लिया। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा ने विराट को गेंदबाजी के लिए बुलाया। कोहली ने नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को आउट कर दिया। उनके विकेट लेते ही पत्नी अनुष्का शर्मा स्टैंड में झूमने लगीं।
विज्ञापन


रोहित ने 23वें ओवर कोहली को गेंदबाजी के लिए बुलाया। विराट ने पहले ओवर में सात रन दिए। इसके बाद पारी के 25वें और अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने विकेट ले लिया। कोहली ने एडवर्ड्स को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। जैसे ही विराट ने विकेट लिया, अनुष्का खुशी से झूमने लगीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


2014 के बाद कोहली को मिला पहला विकेट
विराट कोहली ने वनडे में 2014 के बाद पहली बार कोई विकेट लिया है। पिछली बार उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में ब्रैंडन मैकुलम को आउट किया था। वनडे में उन्हें पांचवीं सफलता मिली है। विश्व कप में उन्होंने पहली बार कोई विकेट लिया है।

कोहली ने खेली 51 रन की पारी
विराट ने इससे पहले बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 56 गेंद पर 51 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 और केएल राहुल ने 102 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 61 और शुभमन गिल ने 51 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed