Indian Sports Honours 2023: विराट और अनुष्का की जोड़ी ने अवॉर्ड समारोह में जीती महफिल, देखें वीडियो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में खूब जंच रही थी। फैंस को भी इन दोनों का एक वीडियो खूब पसंद आया और कई लोगों ने इन दोनों को सबसे अच्छा जोड़ा करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के रेड कार्पेट पर पोज देते हुए अनुष्का और विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस दौरान विराट ने सूट पहना हुआ था और अनुष्का ने बैगनी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस मे नजर आईं। अनुष्का ने विराट के साथ खुद की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि इवेंट के लिए तैयार होते समय उन्होंने ये तस्वीरें क्लिक की थीं।
इन दोनों का एक वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। इसमें अनुष्का को हंसी आ रही थी क्योंकि उन्हें और विराट को फोटोग्राफर्स लेफ्ट, राइट और सेंटर पोज देने को कह रहे थे। विराट और अनुष्का के फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हुए। उनमें से एक ने वीडियो पर कमेंट किया, "ओह माइ गॉड.. अनुष्का शानदार लग रही हैं।" दूसरे ने कहा, "अनुष्का !! वह कितनी सुंदर लग रही हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा "अनुष्का और विराट की जोड़ी सबसे अच्छी।"
इंस्टाग्राम यूजर्स में से एक ने क्रिकेटर के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कमेंट किया, "विराट अभी भी डर के खड़े हैं।"
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में एबी डिविलियर्स से बातचीत के दौरान अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। विराट ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि वह अनुष्का के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग करने जा रहे हैं, तो वह "कांपने लगे" क्योंकि वह उस समय भारत की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी अभिनेता थीं और इसने उन्हें और अधिक नर्वस बना दिया।
अनुष्का शर्मा अब स्पोर्ट्स ड्रामा चकदा एक्सप्रेस के साथ पर्दे पर वापसी करेंगी। वह फिल्म में महान क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, विराट कोहली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आराम कर रहे हैं। अब वह 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में खेलते दिखाई देंगे।