फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Rohit Sharma grade A+ contract will continue even after test retirement BCCI Secretary confirm

BCCI: टेस्ट से संन्यास के बाद केंद्रीय अनुबंध में घटेगा रोहित-कोहली का ग्रेड? बीसीसीआई की ओर से आई जानकारी

Wed, 14 May 2025 03:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 May 2025 03:09 PM IST
सार

रोहित और कोहली लंबे समय तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्हें हाल ही में जारी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में रखा गया था। 

विज्ञापन
Virat Kohli and Rohit Sharma grade A+ contract will continue even after test retirement BCCI Secretary confirm
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
loader

विस्तार

भारतीय टीम अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद ऐसी चर्चा चल रही थी कि केंद्रीय अनुबंध में इन दोनों खिलाड़ियों का ग्रेड घटेगा या नहीं? अब इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जानकारी दी है। रोहित और कोहली लंबे समय तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्हें हाल ही में जारी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में रखा गया था। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली के फैसले ने चौंकाया था
रोहित और कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले एक सप्ताह के अंदर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। यह दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। हालांकि, सिर्फ एक प्रारूप में खेलने के बाद उनका केंद्रीय अनुंबध का ग्रेड घटाया नहीं जाएगा। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकिया ने स्पष्ट किया रुख 
सैकिया ने कहा, भले ही रोहित और कोहली ने टी20 के बाद टेस्ट से भी संन्यास का एलान कर दिया है, लेकिन वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं, इसलिए इन दोनों को केंद्रीय अनुबंध के ग्रेड ए प्लस की सुविधा मिलती रहेगी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सामान्य तरीके से आईपीएल के शेष मुकाबले कराने के पक्ष में हैं गावस्कर, बीसीसीआई से की ये खास अपील
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पिछले महीने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की सूची का एलान कर दिया था। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया जिसमें रोहित और कोहली भी शामिल थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया था।

ग्रेड ए+ में शामिल खिलाड़ियों को मिलते हैं सालाना सात करोड़ रुपये
बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो एक साल के अंदर कम से कम तीन टेस्ट, आठ वनडे या 10 टी20 मैच जरूर खेले हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed